Move to Jagran APP

Neetu Kapoor Dance On Ranbir Song: नीतू कपूर ने किया 'घाघरा' गाने पर डांस, नेटिजेन्स ने रणबीर-आलिया की शादी के लगाए कयास

Neetu Kapoor Dance On Ranbir Kapoor Song मास्टर राजेश सिंह के साथ नीतू कपूर को नाचते देखने के बाद सोशल मीडिया यह कह रहा है कि नीतू रणबीर और आलिया के संगीत में परफॉर्म करने के लिए अभ्यास कर रही है।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 05:02 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 05:03 PM (IST)
Neetu Kapoor Dance On Ranbir Song: नीतू कपूर ने किया 'घाघरा' गाने पर डांस, नेटिजेन्स ने रणबीर-आलिया की शादी के लगाए कयास
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की अफवाहें अभी तक खत्म नहीं हुई हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड की मशहूर वेडिंग कोरियोग्राफर ने नीतू कपूर के साथ डांस रिहर्सल करते हुए एक वीडियो शेयर किया हैl इसके बाद लोग कयास लगाने लगे है कि क्या यह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए तो नही हैl  पिछले साल से अफवाह फैल रही है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने और पारंपरिक अंदाज में शादी करने के लिए तैयार हैं।

loksabha election banner

जब अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को स्वर्गवास हुआ, तब दुख के समय में कपूर परिवार के साथ आलिया भट्ट एक चट्टान की तरह खड़ी हो गई थी। आलिया और रणबीर को एक-दूसरे से प्यार हुए 2 साल से अधिक समय हो गया है और हर क्षण यह बढ़ता ही जा रहा है। फिल्मफेयर अवार्ड्स 2019 के दौरान आलिया ने टीवी पर बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के लिए अपने प्यार को स्वीकार किया था।

 

View this post on Instagram

Amazing dance choreo with the one and only my favourite @neetu54 🌸

A post shared by Rajendra Singh Choreographer (@masterjirocks) on

हालांकि आलिया और रणबीर की शादी की अफवाहें अभी तक खत्म नहीं हुई हैl इस बीच बॉलीवुड की मशहूर शादी कोरियोग्राफर के साथ नीतू कपूर के डांस ने आग में घी डालने काम किया है। इंडस्ट्री के जाने-माने वेडिंग कोरियोग्राफर राजेश सिंह ने हाल ही में नीतू कपूर के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में नीतू को बेटे रणबीर कपूर के गाने 'घाघरा' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया आश्चर्यचकित है कि क्या वह अपने बेटे की शादी के लिए तैयारी कर रही है।

 

View this post on Instagram

The richest are the ones with good relationships!!! We all need love ,support strength from our loved ones always 💕💕💕💕I feel the richest today 🤗🤩

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

मास्टर राजेश सिंह के साथ नीतू कपूर को नाचते देखने के बाद सोशल मीडिया यह कह रहा है कि नीतू रणबीर और आलिया के संगीत में परफॉर्म करने के लिए अभ्यास कर रही है। एक यूजर ने लिखा है, 'क्या यह आलिया और आरके की शादी के लिए है?' जबकि एक अन्य ने लिखा, 'मुझे यह बताओ कि क्या यह आलिया और रणबीर की शादी की के लिए है, मैं आलिया से नफरत करती हूं।'रिपोर्टों के अनुसार रणबीर और आलिया दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह भी कहा जा रहा था कि उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को एक संदेश पहले ही भेजा जा चुका है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैl हालांकि इस खबर ने हम सभी को उत्साहित कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.