Move to Jagran APP

Vidyut Jammwal Urumi Video: विद्युत जामवाल ने उरूमि हथियार के साथ किया अभ्यास, की घर पर ना करने की अपील

Vidyut Jammwal Urumi Video विद्युत जामवाल ने उरूमि हथियार चलाने का अभ्यास किया है जिसे विश्व का सबसे खतरनाक हथियार बताया जाता हैl इस हथियार से अभ्यास करते समय गलत ढंग से प्रयोग करने पर चोटिल होने की संभावना बनी रहती हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 04:26 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 04:26 PM (IST)
Vidyut Jammwal Urumi Video: विद्युत जामवाल ने उरूमि हथियार के साथ किया अभ्यास, की घर पर ना करने की अपील
विद्युत जामवाल वर्ल्ड में टॉप सिक्स मार्शल आर्टिस्ट में से एक हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता विद्युत जामवाल मार्शल आर्ट और कलरीपयट्टू में पारंगत हैl इससे उन्हें मानसिक और शारीरिक फिटनेस मिलती हैl अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें कई वर्षों के अनुभव के बाद आए शास्त्राभ्यास करते हुए देखा जा सकता हैl

loksabha election banner

विद्युत जामवाल ने उरूमि हथियार चलाने का अभ्यास किया है, जिसे विश्व का सबसे खतरनाक हथियार बताया जाता हैl इस हथियार से अभ्यास करते समय गलत ढंग से प्रयोग करने पर चोटिल होने की संभावना बनी रहती हैl विद्युत ने भी अपने घाव दिखाएं हैं लेकिन वह अभ्यास भी कर रहे हैl इस बारे में विद्युत जामवाल ने कहा, 'यह वीडियो मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि मुझे विश्व के घातक हथियारों में एक उरूमि सबके सामने लाने का अवसर मिला हैl मैं सभी से निवेदन करूंगा कि इसे घर पर बिना किसी के निगरानी या अभ्यास के ना चलाएl'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

विद्युत जामवाल वर्ल्ड में टॉप सिक्स मार्शल आर्टिस्ट में से एक है,  जिन्हें कलरी चिकित्सा भी आती हैl जो शरीर के साथ सिस्टम से संतुलन बना सकते हैं और हीलिंग प्रोसेस की शुरुआत कर सकते हैंl विद्युत जामवाल बॉलीवुड अभिनेता हैं और वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैंl उनकी कई फिल्में आने वाली हैl वह एक्शन फिल्मों में दमदार भूमिका निभाते हैl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

विद्युत जामवाल ने फिल्म 'फोर्स' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थीl इस फिल्म के बाद से वह लाखों लोगों के पसंदीदा बन गए थे। उनका नाम दुनिया के शीर्ष 10 मार्शल आर्टिस्ट की सूची में शामिल है और उन्होंने कई बार इंस्टाग्राम पर अपनी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग की झलक दिखाई है। विद्युत् का जन्म 10 दिसंबर 1980 को जम्मू में हुआ था और उनके पिता सेना में एक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। विद्युत ने 3 साल की उम्र से मार्शल आर्ट सिखाना शुरू कर दिया था और आज वह एक उत्कृष्ट मार्शल आर्टिस्ट हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.