Move to Jagran APP

सनग्लासेस पहनकर इतने क्यूट लगने लगे तैमूर, करीना ने शेयर किया वीडियो

तैमूर अली खान का पहला जन्मदिन 20 दिसंबर को था जिसे सैफ़ और करीना ने पटौदी हाउस में सेलिब्रेट किया था।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 26 Dec 2017 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 04:14 PM (IST)
सनग्लासेस पहनकर इतने क्यूट लगने लगे तैमूर, करीना ने शेयर किया वीडियो
सनग्लासेस पहनकर इतने क्यूट लगने लगे तैमूर, करीना ने शेयर किया वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड के स्टारकिड्स की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले तैमूर अली खान का एक एेसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सनग्लासेस पहने हुए हैं। यह वीडियो खुद करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। 

loksabha election banner

तैमूर अली खान का पहला जन्मदिन 20 दिसंबर को था जिसे सैफ़ और करीना ने पटौदी हाउस में सेलिब्रेट किया था। इसके बाद सैफीना क्रिसमस के मौके पर पार्टी भी रखी थी जिसमें बॉलीवुड के सितारे मौजूद थे। बात करें तैमूर की तो जैसे-जैसे वो बड़े हो रहे हैं वैसे-वैसे उनकी क्यूटनेस और एक्टिवनेस बढ़ती जा रही है जिसे देखकर उनके करीबी और सैफीना के फैंस ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तैमूर सनग्लासेस पहने नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिए यह वीडियो जिसमें आपको तैमूर की क्यूटनेस का अंदाजा लग जाएगा।

यह भी पढ़ें: तैमूर के बर्थडे और क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद अब सैफीना की है न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारी

Idk what's happening 😂😂

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

आपको बता दें कि, तैमूर अली खान की तस्वीरें हो या फिर वीडियो, सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगते हैं। तैमूर का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तैमूर के जन्मदिन से लेकर क्रिसमस तक, सैफीना ने तैमूर के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया है। हाल ही में सैफीना तैमूर संग मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए। कयास लगाए जा रहे हैं कि, सैफीना अब न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.