कपिल शर्मा की फिरंगी का नया पोस्टर देखा क्या
कपिल की पहली फिल्म किस किस को प्यार करूं 2015 में आई थी। अब फिरंगी कपिल की दूसरी फिल्म है।
मुंबई। टेलीविजन पर कॉमेडी के झंडे गाड़ने के बाद कपिल ने दो साल पहले बिग स्क्रीन पर कदम रखा था। दोनों जगह कपिल ने सफलता हासिल की। अब उनकी दूसरी फिल्म तैयार है जिसका हाल ही में दूसरा पोस्टर रिलीज़ हो चुका है।
कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म फिरंगी, साल 1920 का एक पीरियड ड्रामा है। राजीव ढींगरा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। इससे पहले फिल्म का दूसरा पोस्टर आउट कर दिया गया है। पहले पोस्टर की तरह ही दूसरा पोस्टर भी हंसने पर मजबूर करता है। फिल्म फिरंगी 24 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में कपिल के साथ इशिता दत्ता और मोनिका गिल हैं। कपिल की फिल्म ये फिल्म पहले 10 नवंबर को रिलीज़ होनी थी , जिस दिन आनंद एल राय के प्रोडक्शन में बनी अनुराग कश्यप की मुक्काबाज़ और राजकुमार राव और कृति खरबंदा की 'शादी में जरूर आना' भी रिलीज़ के लिए तय थी। लेकिन अब डेट्स बदल गई हैं। मुक्काबाज़ अब अगले साल 12 जनवरी को रिलीज़ होगी और शादी में जरुर आना इसी साल 10 नवंबर को अपने पहले के निर्धारित दिन पर।
New poster of Kapil Sharma’s #Firangi... Trailer out tomorrow [24 Oct 2017]... Directed by Rajiev Dhingra... 24 Nov 2017 release. pic.twitter.com/C9B2agzSP3— taran adarsh (@taran_adarsh) October 23, 2017
यह भी पढ़ें: फरहान अख़्तर ने बीजेपी लीडर को लिखा How dare you
आपको फिल्म फिरंग का पहला पोस्टर भी दिखा देते हैं।
आपको बता दें कि, कपिल की पहली फिल्म किस किस को प्यार करूं 2015 में आई थी। अब एक बार फिर कपिल बिग स्क्रीन पर कॉमेडी का तड़का पेश करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, कपिल का द कपिल शर्मा शो बहुत प्रसिद्ध कॉमेडी शो था जो कुछ दिन पहले ही बंद हुआ है। इस शो पर बॉलीवुड फिल्मस्टार्स अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करते थे वहीं कपिल उनके साथ मजाकिया अंदाज़ में बात कर अॉडियंस को हंसाया करते थे।