Gully Boy में साथ नज़र आएंगे रणवीर और आलिया, देखिए शूटिंग की तस्वीरें
हाल ही में गली ब्वॉय की शूटिंग शुरू हुई है जिसकी जानकारी फ़रहान, आलिया और रणवीर ने खुद ट्विटर के जरिए दी थी।
मुंबई। रणवीर सिंह ज़ोया अख़्तर की फिल्म गली ब्वॉय में पहली बार आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। फिल्म की शूटिंग के अॉन लोकेशन फोटोज़ हम आपको दिखा रहे हैं जिसमें रणवीर और आलिया का अलग अंदाज़ नज़र आ रहा है।
ज़ोया अख़्तर की फिल्म गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की चॉल्स में रहने वाले स्ट्रीट रैपर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को फ़रहान अख़्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर और आलिया पहली बार साथ आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रितिक रोशन बने वर्ल्ड के सबसे हैंडसम एक्टर, सलमान पीछे रह गए
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रणवीर को एक गली ब्वॉय का लुक दिया गया है।
इस तस्वीर में रणवीर और आलिया के साथ ज़ोया भी नज़र आ रही हैं। बता दें कि, इससे रणवीर और आलिया एक कमर्शियल में साथ नज़र आ चुके हैं। अब इंतजार इनकी केमेस्ट्री को बिग स्क्रीन पर देखने का हो रहा है जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है।
इस तस्वी में आलिया का डिफरेंट लुक देखा जा सकता है।
आपको बता दें की हाल ही में गली ब्वॉय की शूटिंग शुरू हुई है जिसकी जानकारी फ़रहान, आलिया और रणवीर ने खुद ट्विटर के जरिए दी थी।
बता दें कि, रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म पद्मावत है जो 25 जनवरी को रिलीज़ होगी। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। बात करें आलिया भट्ट की तो उनके पास अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्वास्त्र है।
बहरहाल, दोनों इन दोनों अपनी फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग में व्यस्त हैं।