मम्मी Kareena Kapoor Khan के साथ कदम से कदम मिलाकर जब चले Taimur, देखिए तस्वीरें
Kareena kapoor khan और Taimur ali khan की लेटेस्ट तस्वीरों में देखिए दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग। करीना को बेटे तैमूर के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kareena Kapoor Khan के बेटे Taimur Ali Khan को लेकर यह बात जगजाहिर है कि वे किसी सेलेब से कम नहीं हैं क्योंकि उनकी जब भी तस्वीरें सामने आती हैं तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। एक बार फिर तैमूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें हम आपको दिखाने जा रहे हैं। इन तस्वीरों में मम्मी करीना के साथ बेटे तैमूर की केमेस्ट्री को साफ तौर पर देखा जा सकता है।
दरअसल, करीना कपूर खान बेटे तैमूर को लेकर मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक स्टोर पर पहुंची थीं। यहां पर जैसे ही करीना बेटे तैमूर को लेकर कार से नीचे उतरी तो वहां मौजूद कैमरामेन ने कई तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
तस्वीर में देख सकते हैं कि, करीना और तैमूर साथ-साथ चल रहे हैं।
अपनी मम्मी का हाथ थामकर तैमूर आगे बढ़ रहे हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि वे मम्मी करीना संग कदम से कदम मिला कर चल रहे हैं।
खास बात यह भी है कि, तस्वीर में करीना और तैमूर को एक ही ड्रेसअप में देखा जा सकता है। दोनों व्हाइट और ब्लू कलर के कॉम्बीनेशन वाली ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
यहां तक की दोनों ने शूज़ भी व्हाइट कलर के पहने हैं।
तैमूर की इस लेटेस्ट तस्वीर को देखकर यह कहा जा सकता है कि वे पहले से और ज्यादा क्यूट हो गए हैं।
करीना कपूर की इस तस्वीर में उनका यूनीक स्टाइल स्टेटमेंट देखा जा सकता है। आपको बता दें कि, हाल ही में करीना कपूर खान की एक तस्वीर खूब वायरल हुई। यह तस्वीर उनके बचपन की थी जिसे Amitabh Bachchan ने शेयर किया था। दरअसल, अमिताभ ने जो फोटो शेयर की है वो 1983 में आई फिल्म ‘पुकार’ की शूटिंग के दौरान की है। इस फोटो में अमिताभ के साथ एक बच्ची और एक नर्स नजर आ रही है। आपको ये जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि इस फोटो में आपको जो बच्ची दिख रही है वो कोई और नहीं करीना कपूर खान हैं।
तैमूर के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर जानकारी दें तो उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एक डायरेक्टर ने तो उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू कराने की बात तक कह डाली है। वो भी करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में। SOTY 2 के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने कहा है कि वो तैमूर को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 10’ में कास्ट करेंगे। दरअसल, पुनीत स्टूडेंट ऑफ द ईयर के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, अगर हम ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 10’ बनाएंगे तो तैमूर जरूर इसका हिस्सा होंगे। तैमूर इस फ्रेंचाइजी की 10वीं सीरीज में होंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप