Shooting pics: मेंटल है क्या की चल रही है शूटिंग, देखिए अॉन लोकेशन फोटो
कंगना रनौत फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी' में नजर आने वाली हैं।
मुंबई। राजकुमार राव और कंगना रनौत एक बार फिर बिग स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम है मेंटल है क्या जिसकी शूटिंग मुंबई के बांद्रा इलाके में चल रही है। कंगना रनौत, राजकुमार राव और अमायरा दस्तूर इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
मुंबई के बांद्रा इलाके में मेंटल है क्या फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म की शूटिंग अॉन लोकेशन से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कंगना रनौत, राजकुमार राव और अमायरा दस्तूर को देखा जा सकता है। तस्वीरों को दिखाने से पहले आपको बता दें कि, इस फिल्म का नाम ही 'मेंटल है क्या' है जिसे प्रकाश कोवेलमुदी डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रकाश को तेलगु फिल्म 'बोमेलात्ता' के लिए नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। 'मेंटल है क्या' एक सायकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म के कुछ हिस्से लन्दन में भी शूट किये जाएंगे। यह तस्वीर जो आप देख रहे हैं वो शूटिंग लोकेशन की है। इसमें कंगना और राजकुमार को देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Box Office: एवेंजर्स के तूफ़ान के बाद इस हफ़्ते डेडपूल 2 की बारी, इतने करोड़ की उम्मीद
कंगना की इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने कलरफुल वन पीस ड्रैस कैरी की हुई है।
बता दें कि, जब इस फिल्म का पोस्टर आया था तो उसके लिए कंगना ने अपने लुक्स को बदला था।
यह तस्वीर अमायरा दस्तूर की है जो कि इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं।
इस फ़िल्म को एकता कपूर और शैलेश आर सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आलिया बिखेरेंगी अब फन, करने जा रही हैं ये वाली फिल्म
फिल्म में लीड रोल निभा रहे राजकुमार राव भी शूटिंग लोकेशन पर नजर आए।
बता दें कि, 'मेंटल है क्या' यह एक ऐसी औरत की कहानी है जो एक कातिल भी हो सकती है और दिमागी तौर पर बीमार भी हो सकती है। यह दिमागी बीमारियों और उससे जुड़े लोगों की कहानी है जिसे कनिका ढिल्लों ने लिखा है। राजकुमार और कंगना की बाकी दूसरी फिल्मों की बात करें तो राजकुमार 'फन्ने खान' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग में लगे हुए हैं और कंगना रनौत अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी' में नजर आने वाली हैं। बताते चलें कि, कंगना रनौत ने इस साल 2018 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया है। रेड कारपेट पर कंगना के स्टाइल स्टेटमेंट के साथ कॉन्फिडेंस देखने लायक था।