Move to Jagran APP

तैमूर के School से आई फैमिली क्लास फोटो, साथ हैं सैफ करीना, आपने देखी क्या

करीना कपूर हाल ही में आई फिल्म वीरे दी वेडिंग में नज़र आई थीं। यह उनकी मां बनने के बाद कमबैक फिल्म थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 01:34 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 12:11 PM (IST)
तैमूर के School से आई फैमिली क्लास फोटो, साथ हैं सैफ करीना, आपने देखी क्या
तैमूर के School से आई फैमिली क्लास फोटो, साथ हैं सैफ करीना, आपने देखी क्या

मुंबई। तैमूल अली खान। सिर्फ नाम ही काफी है। जी हां, तैमूर को लेकर यह कहा जा सकता है, चूंकि वे स्टार किड्स की लिस्ट में सबसे टॉप पर आते हैं। तैमूर की तस्वीर जब भी सोशल मीडिया पर आती है वायरल होने लगती है। एेसा एक बार फिर हो रहा है। इस बार तैमूर की दिलचस्प तस्वीर सामने आई है जिसमें वे अपने स्कूल फ्रैंड्स के साथ नज़र आ रहे हैं।

loksabha election banner

जी हां, तैमूर की मां करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है तैमूर के स्कूल से जुड़ी है। दरअसल, तैमूर जिस स्कूल में जाते हैं वहां पर एक फैमिल क्लास फोटो हुआ जिसमें सभी बच्चों के साथ उनके पैरेंट्स भी मौजूद थे। इस मौके पर सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर भी मौजूद थे। तस्वीर को करीना कपूर की टीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

 

Taimur family class photo 😍🌈 || I lived for this beautiful and happiness family 😍🤩♥️

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC ۵ (@kareenakapoorteam) on

यह भी पढ़ें: राजकुमार हिरानी ने अपने ‘संजू’ पर चला दी कैंची

करीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि, तैमूर फैमिली क्लास फोटो। मैं इस प्रकार की खूबसूरत और हैप्पी फैमिली के लिए जी हूं। इसके बाद करीना ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वे तैमूर और सैफ के साथ नज़र आ रही हैं। इसको शेयर करते हुए वे लिखती हैं मेरे फैवरेट ट्रियू। 

 

My fav trio 🤩💥

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC ۵ (@kareenakapoorteam) on

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास निकले थे आउटिंग पर, एक दूसरे का थामा हाथ, देखें 10 तस्वीरें

करीना कपूर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। खैर, उनका इंस्टा अकाउंट करीना कपूर टीम के नाम से है जिसमें ज्यादातर अपडेट्स वे करती रहती हैं। 

The happiness in Kareena’s face 🤩

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC ۵ (@kareenakapoorteam) on

आपको बता दें कि, करीना कपूर हाल ही में आई फिल्म वीरे दी वेडिंग में नज़र आई थीं। यह उनकी मां बनने के बाद कमबैक फिल्म थी। इस फिल्म में उनके अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया भी थीं। करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर मां बनने को सफर को काफी एंजॉय किया है। उन्होंने प्री प्रेग्नेंसी शूट करवाया था जिसके बाद यह ट्रेंड बन गया था। इसके बाद कई अभिनेत्रियों ने भी एेसा किया था। अब वे अपनी फैमीली के साथ काफी एंजॉय करती नज़र आती हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.