डिबेट के दौरान स्वरा भास्कर की खुली पोल, CAA, NRC और NPR की बहस में ज्ञान की कमी आई नजर
Swara Bhasker Lack Of Knowledge On CAA NRC And NPR स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने अधूरे ज्ञान के कारण ट्रोल होती हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर चल रही बहस पर ज्ञान की कमी के कारण बॉलीवुड की एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को शनिवार को लाइव-शो के दौरान बड़े अपमान का सामना करना पड़ा। स्वरा भास्कर, अभिनेता मोहम्मद जिशान अयूब और निर्देशक तिग्मांशु धुलिया के साथ एक टीवी बहस में भाग ले रही थींl इसमें नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर चर्चा हो रही थीं।
जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा महिला मुस्लिम पत्रकार ने स्वरा भास्कर से नागरिकता संशोधन अधिनियम, नागरिकों के लिए राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के कार्यान्वयन के बारे में राय मांगी। इसपर स्वरा भास्कर का अधूरा ज्ञान खुलकर सामने आ गया क्योंकि उन्हें सीएए, एनपीआर या एनआरसी से जुड़े उद्देश्यों और प्रक्रिया से संबंधित कोई जानकारी नहीं थीं।
She doesn’t know an iota of CAA. She doesn’t have any idea of NRC. A dolt, accomplished idiot of the highest degree. A nincompoop, imbecile, moron & dimwit woman. Watch Swara Bhaskar exposing herself and her ignorance. Also well done, Rubika
pic.twitter.com/R8CrVakHDx— Ra_Bies 2.0 (@Ra_Bies) February 23, 2020
स्वरा भास्कर CAA और NRCको लेकर भ्रमित नजर आई और इसके चलते वह गलत बयानी भी करती नजर आईl स्वरा ने कहा, ‘NRC के प्रावधान इतने भयावह हैं। देश के गरीब लोगों के पास कोई दस्तावेज नहीं है।’ पत्रकार के पूछने पर कि NRC का मसौदा कहां हैं, इसपर उन्होंने पत्रकार से कहा कि सरकार से NRC का ड्राफ्ट पूछे और यह भी कहा कि यह उनका काम नहीं हैं।
Swara Bhaskar was 15-year-old in 2010. She's 31-year-old in 2020. 15+10=31?
I want my tax money spent on her studies in JNU back. 😭😭😭 pic.twitter.com/7zIaodpbZk— Sir Jadeja fan (@SirJadeja) February 22, 2020
क्लूलेस स्वरा भास्कर की त्रुटियां कॉमेडी जैसी लग रही थी और उनके कई मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मुस्लिम महिला पत्रकार ने स्वरा को उस एक्ट को पढ़ने के लिए भी कहा, जिसमें भारत के अल्पसंख्यकों का जिक्र ही नहीं होने की बात हैं। स्वरा भास्कर को लाइव शो में और अधिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने यह कह दिया कि दर्शक राइट विंग के है।
Ram Ram ji 🙏 For Swara Bhasker, NPR in 2010 was by BJP/RSS, NRC in Assam was BJP/RSS, her constipation by BJP/RSS, her breakup with BF by BJP/RSS, mosquitos in her house by BJP/RSS 🤪 #PayalRohatgi #BeingHindu pic.twitter.com/fEBUDMFWqF— PAYAL ROHATGI & Team- Bhagwan Ram Bhakts (@Payal_Rohatgi) February 23, 2020
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने अधूरे ज्ञान के कारण ट्रोल होती हैंl उनके ज्ञान पर कई कलाकारों ने भी चुटकी ली हैंl स्वरा भास्कर दिन भर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही और उनपर कई मीम भी बनकर वायरल हुएl