Sushant Singh Rajput ये 5 बेहतरीन वीडियो, हंसते हुए चेहरे को भूला पाना होगा मुश्किल
Sushant Singh Rajput Videos आज हम आपको सुशांत के 5 ऐसे वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे श्वेता ने उनके निधन के बाद शेयर किए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 महीने पूरे हो चुके हैं। इन तीन महीनों में सुशांत सिंह के फैंस और उनकी फैमिली लगातार उन्हें लेकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वहीं सुशांत के निधन के बाद उनके कई पुराने वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। वहीं सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार अपने भाई के न्याय को लेकर आवाज उठाती रहीं हैं। साथ ही श्वेता, सुशांत के कई पुरने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद कर रही हैं। आज हम आपको सुशांत के 5 ऐसे वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे श्वेता ने उनके निधन के बाद शेयर किए हैं। तो चलिए देखते हैं...
View this post on Instagram
श्वेता सिंह ने भाई सुशांत सिंह का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्या दिल को छूने वाली स्माइल है...।' इस वीडियो में सुशांत के साथ एक्टर राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में सुशांत की स्माइल देखने लायक है।
इस वीडियो में सुशांत के साथ उनकी बहनें श्वेता सिंह कीर्ति और प्रियंका सिंह मस्ती करती दिख रही हैं। ये वीडियो सुशांत की सुपरहिट फिल्म 'एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज के बाद का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बहनें सुशांत पर पैसे उड़ा रही हैं।
इसमें सुशांत सिंह अपनी चारों बहनों के साथ मस्ती के पल बिताते नजर आ रहे हैं। वहीं सभी इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं।
श्वेता सिंह द्वारा शेयर किया गया सुशांत सिंह का ये वीडियो बेहद खास है। इस वीडियो में सुशांत की लाइफ के कई बेहतरीन पल कैद हैं।
इस वीडियो में सुशांत सिंह एक ही वक्त में अपने दोनों हाथों से लिखत नजर आ रहे हैं। ऐसे दुनिया में 1% से भी कम लोग कर पाते हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था।