विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : क्‍या आपने देखा साेनाक्षी का बोल्‍ड 'इश्‍कहोलिक' वीडियो सॉन्‍ग?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 24 Dec 2015 01:44 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2015 03:34 PM (IST)

सोनाक्षी सिन्‍हा की मस्‍त आवाज में उनका वीडियो सॉन्‍ग 'आज मूड इश्‍कहोलिक है' आ चुका है और यह पार्टी में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा का मच अवेटेड वीडियो सॉन्ग 'आज मूड इश्कहोलिक है' सामने आ चुका है। यह उनका डेब्यू सिंगल सॉन्ग है, जिसमें वो जूलरी के साथ काफी बोल्ड और फंकी लुक में नजर आई हैं। पार्टी में यह सॉन्ग हिट हो सकता है। खास तौर से प्यार में पागल युवाओं के मूड को तो यह सॉन्ग बिल्कुल ठीक सकता है।

मीत ब्रदर्स द्वारा कंपोज किए गए और कुमार द्वारा लिखे गए इस सॉन्ग को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। वहीं पूरे वीडियो को गोवा के खूबसूरत बीच पर शूट किया गया है और 'डांस इंडिया डांस' फेम सलमान युसूफ खान ने कोरियोग्राफ किया है।

शाहिद का सैनिक के दमदार किरदार में 'रंगून' लुक आया सामने

वैसे सिर्फ सोनाक्षी ने ही एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में हाथ नहीं आजमाया है। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और श्रुति हासन जैसी एक्ट्रेसेज भी अपनी आवाज में गाना गा चुकी हैं। वैसे भी इन दिनों एक्ट्रेसेज चैलेजिंग चीजों में हाथ आजमाने से घबरा नहीं रही हैं। अपनी फिल्मों के खतरनाक स्टंट्स भी खुद ही कर रही हैं।