Move to Jagran APP

भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रहीं सपना चौधरी, खेसारी लाल यादव भी दे रहे साथ, देखें वीडियो

Sapna Chaudhary Khesari Lal Yadav सपना चौधरी के इस वीडियो को उनके फैंस ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। यह वीडियो दो साल पुरानी है जिसे करीब 74 लाख से ज्यादा बार भी देखा जा चुका है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 03:10 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 07:37 AM (IST)
भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रहीं सपना चौधरी, खेसारी लाल यादव भी दे रहे साथ, देखें वीडियो
भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रहीं सपना चौधरी, खेसारी लाल यादव भी दे रहे साथ, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने ठुमकों के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस 11 के बाद से सपना की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ी। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल होते हैं। इसी कड़ी में सपना के लाइव शो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

इस वीडियो की खास बात ये है कि सपना चौधरी इसमें किसी हरियाणवी गाने पर नहीं, बल्कि भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। इतना ही नहीं, सपना चौधरी के साथ खेसारी लाल यादव भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी और खेसारी लाल का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सपना चौधरी के इस वीडियो को उनके फैंस ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। यह वीडियो दो साल पुरानी है, जिसे करीब 74 लाख से ज्यादा बार भी देखा जा चुका है। सपना चौधरी के साथ-साथ खेसारी लाल यादव भी इस वीडियो में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक म्यूजिक वीडियो 'लगा के वेसलीन' रिलीज हुआ है, जिसमें आम्रपाली दुबे भी उनके साथ ठुमके लगा रही हैं। यह गाना मेहंदी लगाके रखना 3 फिल्म का है। खेसारी लाल यादव का ये खाना उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सिर्फ 5 दिन के अंदर इस वीडियो को 25 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

सपना चौधरी की बात करें तो सपना चौधरी एक हरियाणवी सिंगर और डांसर हैं। हरियाणा के अलावा उत्‍तर प्रदेश और‍ बिहारा में भी इनकी लोकप्रियता काफी है। यूट्यूब पर सपना चौधरी का वीडियो अपनी एक अलग पहचान बना लेता है।

 

View this post on Instagram

Dark & Powerful - I would be nothing without your love & support #loveyoufans 🙏🏼♥️ Styled by @suchirevasharma #byebyewinters #hellosummer #desiqueen #lovelivelaugh #celebratelife #spreadpositivity#desiqueen

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

सोशल मीडिया पर भी सपना चौधरी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। शुरुआती दौर में सपना चौधरी देसी लुक में नजर आती थीं, लेकिन धीरे-धीरे जैसे उनकी लोकप्रियता बढ़ी उनके लुक में भी काफी बदलाव आया। लाइव शो के अलावा सपना चौधरी की एंट्री अब बॉलीवुड में भी हो चुकी है। सपना चौधरी की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि उनका गाना लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.