Move to Jagran APP

Saina Movie Trailer Out: शेरनी है तू... महिला दिवस पर आया परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म का दमदार ट्रेलर

साल 2021 की शुरुआत परिणीति के लिए अच्छी रही है। साइना को मिलाकर पहली तिमाही में ही उनकी 3 फ़िल्में हो जाएंगी। इस साल उनकी पहली फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन है जो 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 04:02 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:49 AM (IST)
Saina Movie Trailer Out: शेरनी है तू... महिला दिवस पर आया परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म का दमदार ट्रेलर
Parineeti Chopra in Saina trailer. Photo- screenshot/trailer

नई दिल्ली, जेएनएन। चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक साइना का ट्रेलर रिलीज़ करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से बेहतर मौक़ा और क्या हो सकता है। साइना की कहानी में हार, जीत, हौसला और जज़्बा सब कुछ है, जिसका संदेश देने के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा साइना के रोल में हैं। अमोल गुप्ते निर्देशित फ़िल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। 

loksabha election banner

परिणीति ने ट्रेलर सोशल मीडिया में शेयर करके लिखा- साइना। इस महिला दिवस पर मैं आपके बीच साइना को लेकर गर्व महसूस कर रही हूं। 26 मार्च को सिनेमाघरों में। बता दें, साइना में साइना नेहवाल के कोच पी गोपीचंद का किरदार मानव कौल निभा रहे हैं। शुभ्रज्योति बराट और मेघना मलिक साइना के माता-पिता के किरदारों में हैं। ट्रेलर की शुरुआत नन्ही साइना के बैडमिंटन एकेडमी में दाख़िले से होती है। मां की नसीहत रास्ता चुनना नहीं, बनाना है, साइना के लिए कामयाबी का सूत्रवाक्य बन जाता है। 

थिएटर्स में इस साल परिणीति की यह दूसरी रिलीज़ फ़िल्म होगी। इससे पहले परिणीति यशराज बैनर की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार में नज़र आएंगी, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है, जिसमें वो अर्जुन कपूर के साथ नज़र आएंगी।

साल 2021 की शुरुआत परिणीति के लिए अच्छी रही है। साइना को मिलाकर पहली तिमाही में ही उनकी 3 फ़िल्में हो जाएंगी। इस साल उनकी पहली फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन है, जो 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। परिणीति 2019 में आख़िरी बार पर्दे पर दिखी थीं। अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी में उन्होंने स्पेशल एपीयरेंस किया था, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबरिया जोड़ी में नज़र आयी थीं।

बता दें, साइना में पहले श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाने वाली थीं, मगर कुछ वक़्त तक ट्रेनिंग करने के बाद श्रद्धा ने फ़िल्म से हाथ खींच लिए। इसके पीछे उनकी व्यस्तता को वजह बताया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.