विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rhea Chakraborty Video: फोटोग्राफर ने पूछा रिया चक्रवर्ती से हाल-चाल, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Fri, 05 Feb 2021 03:42 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 08:06 AM (IST)

हाल ही में रिया चक्रवर्ती को एक जिम से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ...और पढ़ें

Watch Rhea Chakraborty Spotted OutSide Gym And She Talks Paparazzi Latest Video Goes Viral On Social Media
Watch Rhea Chakraborty Spotted OutSide Gym And She Talks Paparazzi Latest Video Goes Viral On Social Media

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से काफी विवादों में रही हैं। यही नहीं उनपर एक्टर की मौत को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगे और जेल तक जाना पड़ा। वहीं अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी लाइफ को एक बार फिर से धीरे-धीरे नॉर्मल करने की कोशिश में लगी हुई हैं। वहीं इसी बीच एक बार फिर उन्हें जिम से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान रिया को देखकर फोटोग्राफ उन्हें कैमरे में कैद करने की होड में लग गए। यही नहीं उन्होंने रिया से उनका हाल चाल भी पूछा। इस पर एक्ट्रेस का जवाब अब चर्चा में हैं। आइए जानते हैं रिया ने फोटोग्राफर्स को क्या जवाब दिया ?

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिया जिम से बाहर आती नजर आ रही हैं। उन्हें आता देख फोटोग्राफर उनसे बात करने की कोशिश करने लगे। फोटोग्राफ उनसे कह रहे हैं...'हैलो रिया मैम... कैसी हैं आप ?' इस पर रिया ने बड़े ही आराम से जवाब दिया- ‘अब ठीक हो रही हूं...।' ये कहते ही रिया चक्रवर्ती अपनी कार में बैठ गईं।  वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान रिया ने ब्लैक कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक प्रिंटेड लोवर पहना हुआ है। वहीं उनके फेस पर मास्क और हाथ में पानी की बॉटल नजर आर ही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

हाल ही में रिया चक्रवर्ती को एक जिम से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी उनके साथ थे। खबरों की मानें को जिस जिम से निकलते हुए रिया को स्पॉट किया वहां को अक्सर अपने दिवंगत ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के साथ वर्कआउट करने जाया करती थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिया और शौविक दोनों को जिम से निकलते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों साथ में जिम से निकलते हैं,  लेकिन पहले शौविक आगे आते हैं और पैपराजी को थम्सअप दिखाते हैं। इसके बाद रिया आती हैं, लेकिन वो पैपराजी से कोई बात नहीं करतीं और ‘एक्सक्यूज मी' बोलकर अपनी कार में बैठ जाती हैं। इसके बाद दोनों वहां से चले जाते हैं। इस दौरान रिया ने ब्लैक कलर की ट्रेक पैंट और पिंक कलर की टीशर्ट पहन रखी थी।