Move to Jagran APP

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रिलीज किया नया छठ गीत 'बहंगी लचकत जाये', देखें Video

Akshara Singh Releases New Chhtah Song इस गाने में अक्षरा सिंह ने सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दी हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 08:54 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 08:55 PM (IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रिलीज किया नया छठ गीत 'बहंगी लचकत जाये', देखें Video
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रिलीज किया नया छठ गीत 'बहंगी लचकत जाये', देखें Video

नई दिल्ली, जेएनएनl भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने छठ के मौके पर नया छठ गीत 'बहंगी लचकत जाये' रिलीज किया हैंl इस गाने में वह छठी मैया की आराधना करती नजर आ रही हैंl इस गाने को अक्षरा सिंह एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गा रहीं हैंl गाने में उन्हें छठी मैया के प्रति अपार श्रद्धा को भी देखा जा सकता हैंl इस गाने को छठ पूजा के अवसर पर रिलीज किया गया हैंl

loksabha election banner

गाने में अक्षरा सिंह के अलावा पूजा के सीन भी देखें जा सकते हैंl गौरतलब है कि इन दिनों पूरा देश छठी मैया की पूजा में लीन हैंl अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की अग्रणी अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैंl उनकी फिल्मों को लोग पसंद भी करते हैंl अक्षरा सिंह इसके अलावा अपनी फिटनेस पर भी बहुत ध्यान देती हैंl भोजपुरी में उनके लाखों चाहनेवाले हैंl इस गाने को गाने के बाद अक्षरा सिंह ने सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दी हैंl

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता थाl हाल ही में उनके एक गाने को लोगों ने इतना पसंद किया कि यह गाना जबरजस्त वायरल हो गयाl इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की केमेस्ट्री लोगों को जमकर पसंद आ रही हैंl इस गाने के बोल 'करा ना मरद वाला रोल' हैंl अक्षरा सिंह ने हाल ही में पवन सिंह से दूरी बना ली हैंl साथ ही उन्होंने पवन सिंह पर कई आरोप भी लगाये थेl

इसके बाद उन्होंने इसे लेकर पुलिस में उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर एफआईआर भी किए थेl इसके बाद पवन सिंह और अक्षरा सिंह में रिश्ते बिगड़ गएl अक्षरा सिंह का भोजपुरी छठ गाना 'कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाये' यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया हैंl इसे कई दर्शकों ने पसंद किया हैंl 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.