Move to Jagran APP

Merry Christmas: ससुराल में निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ऐसे मना रही हैं क्रिसमस, देखें वीडियो

Merry Christmas प्रियंका इस समय द व्हाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं जो अरविंद अडीगा के इसी नाम से आये नॉवल पर आधारित है। इस फ़िल्म में राजकुमार राव मेल लीड में हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 02:09 PM (IST)
Merry Christmas: ससुराल में निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ऐसे मना रही हैं क्रिसमस, देखें वीडियो
Merry Christmas: ससुराल में निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ऐसे मना रही हैं क्रिसमस, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। देश और दुनिया में आज क्रिसमस के त्योहार की धूम है। लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं। जगह-जगह क्रिसमस ट्री सजाए गये हैं। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी ससुराल यानि अमेरिका में हैं, जहां वो क्रिसमस का त्योहार मना रही हैं।

prime article banner

प्रियंका के हबी डियर निक जोनस ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें निक और प्रियंका परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ क्रिसमस ट्री सजाने की तैयारियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं। निक वीडियो में बताते हैं कि हम क्रिसमस ट्री सजा रहे हैं। इसके साथ निक ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। प्रियंका की ससुराल में यह दूसरी क्रिसमस है। पिछले साल उन्होंने निक जोनस से दिसम्बर की शुरुआत में शादी की थी। शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। 3 दिनों तक चले फंक्शन में कई देसी-विदेशी मेहमान और निक का पूरा परिवार शामिल हुआ था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Merry Christmas Eve y’all! 🎄

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म पानी को बेस्ट फ़िल्म ऑन एनवायरनमेंट कंज़र्वेशन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। प्रियंका क्रिसमस की वजह से अमेरिका में हैं और उन्होंने इसकी ख़ुशी सोशल मीडिया में ज़ाहिर की। साथ ही अफ़सोस भी जताया कि इसे लेने के लिए वो वहां मौजूद नहीं हैं। 

प्रियंका ने इस उपलब्धि के लिए अपनी मॉम और फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी और आभार जताया। प्रियंका की मॉम ने इस फ़िल्म का निर्माण किया है। 

प्रियंका के करियर की बात करें तो इस साल उनकी द स्काई इज़ पिंक रिलीज़ हुई। फ़िल्म कमर्शियली नहीं चली, मगर क्रिटिकल सफल रही। फ़िल्म में फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम ने मुख्य किरदार निभाये थे। 

प्रियंका इस समय द व्हाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं, जो अरविंद अडीगा के इसी नाम से आये नॉवल पर आधारित है। इस फ़िल्म में राजकुमार राव मेल लीड में हैं। यह नेटफ्लिक्स ओरिजिनल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.