WATCH: मलाइका अरोड़ा ने जिम सेशन के दौरान पहनी अर्जुन कपूर की कैप, देखें वायरल Video
Malaika Arora Wear Boyfriend Arjun Kapoor Cap At Gym मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के फैंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक भी दिन ऐसा नहीं जाता, जिसमें वह जिम नहीं जाती हैंl हाल ही में दिवा को परफेक्ट जिम लुक कैरी करते हुए देखा गया था। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हैंl मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की अलमारी से एक खास ड्रेस उधार लिया है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के फैंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल हैं।
जब से इस कपल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है, तब से दोनों लगातार सुर्खियों में है। अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर हैं, कपल कभी-कभी एक-दूसरे के साथ अपनी वार्डरोब भी शेयर करते हैं।
मलाइका ने हाल ही में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की अलमारी से एक ड्रेस उधार ली है और इसे शो भी करती नजर आई। मलाइका अरोड़ा के फिटनेस को लेकर उनके जुनून के बारे में दुनिया जानती है। वह एक फिटनेस फ्रीक हैl
मलाइका जिम में जाना एक भी दिन मिस नहीं करती है और उन्हें पपराज़ी द्वारा रोज़ाना स्पॉट किया जाता है। आज फिर उन्हें एक जिम लुक में स्पॉट किया गया। उनकी ब्लैक यैंकीज़ टोपी अर्जुन कपूर की है और वह इसे शो ऑफ करती नजर आई। कहने की जरूरत नहीं है कि मलाइका अरोड़ा की आज की जिम आउटिंग तस्वीर से यह साबित होता है कि यह कपल एक दूसरे को बहुत प्यार करता है और मलाइका ने अर्जुन की अलमारी में भी अपनी जगह बना ली है।
#malaikaarora clicked today at #yoga class in #bandra . #paparazzi #yogenshah @yogenshah_s
इस बीच मलाइका और अर्जुन को हाल ही में अपने रोमांटिक वेकेशन से न्यू ईयर मनाकर लौटते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मलाइका भी अर्जुन कपूर की गाल पर एक किस करते हुए फोटो शेयर की थी। इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले अधिक विवादित है और सभी के बीच चर्चित भी हैंl