Move to Jagran APP

Kamar Se Sariya Khul Jayi Song : विवादों के बीच रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव और काजल राघवनी का रोमांटिक गाना, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी का नया भोजपुरी गाना कमर से सड़िया खुल जाई यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। खेसारी और काजल का ये गाना उनकी फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाये का है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 01:27 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 01:27 PM (IST)
Kamar Se Sariya Khul Jayi Song : विवादों के बीच रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव और काजल राघवनी का रोमांटिक गाना, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
Photo Credit - Kamar Se Sariya Khul Jayi youtube Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। खेसारी ने अबतक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं बीते दिनों खेसारी भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवनी संग विवादों को लेकर चर्चा में रहे थे। दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। इसी बीच अब खेसारी लाल यादव और काजल राघवनी का नया गाना 'कमर से सड़िया खुल जाई' रिलीज हुआ है। इस गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने लायक है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है।

loksabha election banner

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी का नया भोजपुरी गाना 'कमर से सड़िया खुल जाई' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। खेसारी और काजल का ये गाना उनकी आने वाली फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये' का है। यह एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ने बेहतरीन डांस भी किया है। दोनों के डांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 'कमर से सड़िया खुल जाई' को खुद खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं, कुंदन प्रीत ने इसके बोल लिखे हैं और रजनीश मिश्रा ने इसका संगीत दिया है।  

आपको बता दें अभिनेत्री ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल पर कई इल्जाम लगाए थे। काजल राघवनी के इंटरव्यू का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। काजल राघवनी के इंटरव्यू को Frontline News के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस इंटरव्यू में वह कहती हैं, 'खेसारी मुझे सोशल मीडिया पर गालियां दिलवा रहे हैं। मुझे बदनाम करने कोशिश कर रहे हैं। मैं भी इंटरव्यू देती हूं लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं बोला कि मुझे किसी ने धोखा दिया है। मुझे लाइव आकर रोने की आदत भी नहीं है।' कागज ने इस तरह की कई सारी बातें इस इंटरव्यू के दौरान कही थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.