Filmfare Awards 2020: रणवीर सिंह और विकी कौशल ने 'मल्हारी' गाने पर किया शानदार डांस, वायरल हुआ Video
Filmfare Awards 2020 रणवीर सिंह और विकी कौशल ने मल्हारी गाने की धुन पर शानदार डांस किया हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl हाल ही में आयोजित किए गए 65 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें रणवीर सिंह और विकी कौशल को फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने मल्हारी पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने इस गाने पर अपनी दमदार परफॉरमेंस से सभी का दिल जीत लिया हैंl 65 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स शो हाल ही में असम के गुवाहाटी में रखा गया था और कई बॉलीवुड कलाकारों ने इसमें भाग लिया।
यह एक सफल आयोजन रहा और हमारे सभी चहेते कलाकारों ने यह सुनिश्चित किया कि असम का शो सबसे मज़ेदार हों। विकी कौशल ने करण जौहर के साथ मिलकर अवार्ड शो की मेजबानी की हैl सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में रणवीर सिंह और विकी कौशल को फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने मल्हारी के बीट्स पर थिरकते हुए देखा जा सकता हैl
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो को देखकर सभी को लगता है कि रणवीर सिंह में इतनी ऊर्जा आती कहा से है? वीडियो में सभी शानदार दिख रहे हैंl रणवीर सिंह और विकी कौशल ने मल्हारी गाने की धुन पर शानदार डांस किया हैं। रणवीर वीडियो में अपनी ऊर्जा के साथ डांस कर रहे हैं, विकी अपनी स्टाइल में डांस कर रहे है। फिल्म तख्त में दोनों साथ नजर आएंगेl इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे है।
Can we have them together for a movie #ranveersingh #ranveer_ka_fan_club
फिल्म मल्हारी रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव-मस्तानी फिल्म का गाना थाl इसमें रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाई थीl पेशवा बाजीराव मराठा साम्राज्य के सबसे सफल पेशवा में से एक थेl उनके कार्यकाल में मराठाओं का झंडा दिल्ली के तख्त तक पहुंच गया थाl रणवीर सिंह जल्द फिल्म तख्त में नजर आएंगेl इस फिल्म में वह दारा शिकोह की भूमिका निभाएंगेl
इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर और विकी कौशल की अहम भूमिका होगीl इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होनेवाली हैंl