विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dharmendra ने इस क्लासिक फ़िल्म में निभाया था डॉक्टर का किरदार, वीडियो शेयर कर डॉक्टर्स को कहा शुक्रिया

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 01 Jul 2021 05:38 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 07:09 AM (IST)

1963 में आयी धर्मेंद्र के करियर की यादगार फ़िल्म बंदिनी में उन्होंने एक डॉक्टर का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म ...और पढ़ें

Dharmendra with Nutan in a scene from Bandini. Photo- Screenshot video
Dharmendra with Nutan in a scene from Bandini. Photo- Screenshot video

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के बेहतरीन और सफलतम कलाकारों में शुमार धर्मेंद्र ने अपने लम्बे करियर में तमाम तरह की भूमिकाएं निभायी हैं। कभी डाकू बने, कभी पुलिस ऑफ़िसर। कभी रोमांस करने वाले प्रेमी बने तो कभी बॉक्सर।

1963 में आयी धर्मेंद्र के करियर की यादगार फ़िल्म बंदिनी में उन्होंने एक डॉक्टर का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार अशोक कुमार और नूतन ने निभाये थे। पहली जुलाई को डॉक्टर्स डे पर धर्मेंद्र ने फ़िल्म की एक क्लिप शेयर करके डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। 

इस क्लिप में डॉक्टर बने धर्मेंद्र नूतन से कहते नज़र आ रहे हैं कि डॉक्टर होने के नाते जो मेरा फ़र्ज़ था, वो मैंने किया। वीडियो के अंत में मैसेज लिखा- प्रिय डॉक्टर्स, पैनडेमिक में फ्रेंटलाइन वॉरियर के तौर पर काम करने के लिए दिल की गहराइयों से आपका शुक्रिया। समाज आपका कृतज्ञ रहेगा। इसके साथ उन्होंने ट्वीट में लिखा- हैप्पी डॉक्टर्स डे।

बंदिनी का निर्देशन बिमल रॉय ने किया था। फ़िल्म की कहानी 1930 के बंगाल में स्थापित की गयी थी। नूतन ने इस महिला-प्रधान फ़िल्म में कल्याणी का रोल निभाया था, जो अपने पूर्व प्रेमी विकास (अशोक कुमार) की पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में उम्र क़ैद की सज़ा काट रही है।

जेल के डॉक्टर देवेन बने धर्मेंद्र को कल्याणी से प्यार हो जाता है, मगर अपने अतीत की वजह से कल्याणी इसे स्वीकार नहीं करती।  बंदिनी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फ़िल्मों में गिनी जाती है। बंदिनी साठ के दशक की अहम फ़िल्मों में शामिल है। फ़िल्म को समीक्षकों ने भी ख़ूब सराहा था और इसे कई कैटेगरीज़ में फ़िल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे।

फ़िल्मों में धर्मेंद्र ने काम करना बहुत कम कर दिया है। उनका अधिकतर समय मुंबई के नज़दीक स्थित फार्म हाउस पर ही बीतता है, जहां धर्मेंद्र प्रकृति की गोद में खेत-खलिहान और प्राकृतिक वातावरण का लुत्फ़ उठाते हैं। धर्मेंद्र पिछले साल शिमाल मिर्ची के ज़रिए बड़े पर्दे पर दिखायी दिये थे। हालांकि, यह फ़िल्म 5 साल देरी से रिलीज़ हुई थी।

अब धर्मेंद्र अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म अपने 2 में नज़र आएंगे, जिसे अनिल शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। इस फ़िल्म में धर्मेंद्र एक बार फिर अपने बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ नज़र आएंगे। वहीं, पोते करण देओल के साथ पहली बार काम करेंगे।