Deepika Padukone Workout Video: इस तरह खुद को फिट रखती हैं दीपिका, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे फिट और मैंटेन एक्ट्रेसेज में से एक हैं। एक्ट्रेस चाहें कितनी भी बिज़ी हों लेकिन वो अपनी फिटनेस का ख्याल बखूबी रखती हैं। Photo- Yasmin Insta
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे फिट और मैंटेन एक्ट्रेसेज में से एक हैं। एक्ट्रेस चाहें कितनी भी बिज़ी हों, लेकिन वो अपनी फिटनेस का ख्याल बखूबी रखती हैं। हाल ही में उनका वर्कआउट करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका जबरदस्त वर्कआउट दिख रही हैं। ये वीडियो उनकी जिम ट्रेनर यासमीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस वीडियो में दीपिका ने दोनों हाथों से सामने बेल्ट को पकड़ रखा है और वो पीछे की तरफ पूरी झुक हुई हैं। दीपिका की ट्रेनर की मानें तो ये एक्सरसाइज आपकी रीढ़ की हड्डी को मज़बूत करने के लिए की जाती है। वीडियो शेयर करते हुए यासमीन ने लिखा भी है, 'आप तब तक जवान है जब तक आपकी रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल है'।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही में '83' फिल्म की शूटिंग खत्म कर अपने पति रणवीर सिंह के साथ भारत लौटी हैं। एयरपोर्ट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। इस फिल्म में दीपिक, रणवीर की पत्नी बनेंगी। शादी के बाद ये पहली फिल्म होगी जिसमें दीपिका और रणवीर साथ नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका एक और फिल्म 'छपाक' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक एसिड सर्वाइवर की भूमिका निभाएंगी।
हाल में एक्ट्रेस मुंबई में लाल बागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लाइट पिंक और क्रीम कलर की साड़ी पहन रखी थी। दीपिका साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। यहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।