‘आई लव यू रणवीर’ सुनकर दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हुआ Video
Deepika Padukone reaction on I love you Ranveer Singh comment दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाईl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने अभी हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई हैंl दोनों तिरुपति मंदिर और स्वर्ण मंदिर गए हुए थेl तिरुपति मंदिर जाने के दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का सामना एक ऐसे प्रशंसक से हुआ जिसके ‘आई लव यू रणवीर’ कहने पर दीपिका पादुकोण को हस्तक्षेप करना पड़ा।
बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुरुवार 14 नवंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई और उनके प्रशंसकों भी इसे लेकर खुश नजर आए। दोनों सालगिरह के दिन भगवान वेंकटेश्वर के आशीर्वाद लेने के लिए चित्तूर के तिरुमाला तिरुपति मंदिर पहुंचे थेl
तभी एक फैन ने ‘आई लव यू रणवीर’ कहा और दीपिका को इसमें मस्ती में हस्तक्षेप करना पड़ा। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से पता चलता है कि जैसे ही रणवीर और दीपिका मंदिर पहुंचे, एक प्रशंसक अपने ऐक्साइटमेंट पर काबू नहीं कर पाया और पहले उसने दीपिका से ‘आई लव यू’ कहा जिसे दीपिका ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया। इसके बाद फैन ने रणवीर को संबोधित करते हुए, ‘आई लव यू भैय्या’ कहा।
इसके बाद दीपिका ने उस फैन की ओर देखकर मस्ती में कहा, ‘लेकिन आप मुझे ज्यादा प्यार करते हों।’ इसके बाद दीपिका और रणवीर हंसने लगे। इसके बाद दोनों आशीर्वाद लेने के लिए अगले दिन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर भी गए थे। दीपिका और रणवीर को अब कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 83 में पर्दे पर एक साथ देखा जाएगाl
यह फिल्म 1983 में क्रिकेट में भारत की पहली विश्व कप जीत की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर कपूर ने कपिल देव की भूमिका निभाई हैंl वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाएंगी। शादी के बाद दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगेl दोनों ने पिछले वर्ष इटली के लेक कोमो में शादी कर ली थींl