कॉमेडियन अली असगर ने नाली में सब्जी धोने वाले फेरीवाले का वीडियो शेयर कर कोरोना वायरस का उड़ाया मजाक, देखें Video
Ali Asgar Makes Fun Of Coronavirus कॉमेडियन अली असगर को मजाक सुझा है और उन्होंने कोरोना वायरस का मजाक उड़ाया हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl कॉमेडियन अली असगर ने नाली में बर्तन और सब्जी धोने वाले फेरीवाले का वीडियो शेयर किया हैंl इसके बाद उन्होंने घातक हो रहे कोरोनावायरस पर चुटकी ली हैं। पूरी दुनिया कोरोनावायरस के चपेट में हैं। विश्व स्वास्थ्य संघटन ने इसे महामारी घोषित कर दिया हैं। इटली और चीन में इस बीमारी से हजारों लोग मारे जा चुके हैं। फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट टाल दी गई हैं।
इसके अलावा दिल्ली, केरल और जम्मू-कश्मीर में मल्टीप्लेक्स बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा आईपीएल भी टालने या खाली स्टेडियम में खेलने की बात कही जा रही हैं।
ऐसे में इतनी भयावह परिस्थिति में टीवी सेलिब्रिटी अली असगर को मजाक सुझा है और उन्होंने कोरोना वायरस का मजाक उड़ाया हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं। इसमें एक फेरीवाले को नाली में सब्जी और बर्तन धोते हुए देखा जा सकता हैं। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘क्या हमें कोई वायरस छू सकता हैं, बोलो?’ इसके साथ उन्होंने एक इमोजी भी शेयर की हैं।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए कई कलाकर अपने-अपने ढंग से इसके बारे में जागरूकता फैला रहे हैं। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से सावधानी बरतने की बात कही है और सुरक्षा के उपाय भी बताए हैं। अली असगर के अलावा रवीना टंडन, दिव्यंका त्रिपाठी-विवेक दहिया, आसिम रियाज, शिवांगी जोशी, शिविन नारंग जैसे टीवी सेलेब्स ने कोरोनावायरस के बारे में जागरूकता फैलाई है और लोगों को सचेत किया हैं।
These are 7 simple steps to protect yourself and others from #COVID19.
👉 https://t.co/RU2gRs6jmc" rel="nofollow #coronavirus pic.twitter.com/TNAw5YrP0u— World Health Organization (WHO) (@WHO) March 11, 2020
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा कोरोनोवायरस को Covid-19 नाम नाम दिया गया है, जिसे अब महामारी घोषित कर दिया गया है। यह वायरस अब तेजी से और भी देशों में फैल गया है। अली असगर कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। वह कपिल शर्मा के साथ भी काम कर चुके हैं और उनकी भूमिका लोगों को पसंद आती थीं।