Captain America, आयरनमैन और रोहित शेट्टी को देखिए एक साथ
दिवाली के मौके पर 19 अक्टूबर को रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन रिलीज़ होने वाली है।
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी फिल्म को गोलमाल अगेन को रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में रोहित ने मुंबई में एक पॉपुलर फिल्म फेस्ट में हिस्सा लिया जहां पर रोहित कुछ अलग फन करते दिखाई दिए।
अमेरिकन सुपरहीरो आयरनमैन, कैप्टन अमेरिका कैरेक्टर्स और रोहित शेट्टी साथ-साथ। इन तीनों को एक साथ देखा जा सकता है। दरअसल आपको पूरी बात बताते हैं कि, मुंबई में चल रहे एक फेस्ट में रोहित शेट्टी पहुंचे थे जहां पर आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका का स्टेच्यू भी रखा गया था। अब जब भी नाम रोहित शेट्टी का आता है तो एक्शन की बात जरूर होती है। यहां पर तो रोहित ने आयरनमैन और कैप्टन अमेरिका के साथ फोटो खिंचवाए। रोहित ने इन कैरेक्टर्स के साथ फन टाइम स्पेंट किया।
आपको बता दें कि, रोहित को आयरनमैन बहुत पसंद है और पब्लिकली भी वो सुपरहीरो को लेकर अपने लगाव के बारे में बता चुके हैं।
इस फेस्ट के दौरान वहां पर फिल्म थोर: रंगारोक के प्रमोशनल पोस्टर्स रखे गए थे। यह फिल्म 3 नवंबर को रिलीज़ होगी। बता दें कि, दिवाली के मौके पर 19 अक्टूबर को रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन रिलीज़ होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Exclusive: फिल्म दंगल के इन दो सीन ने ज़ायरा वसीम को किया प्रभावित
दरअसल 1979 में अमोल पालेकर को लेकर ऋषिकेश मुखर्जी ने जो गोलमाल बनाई थी उसे कॉमेडी फिल्मों लिस्ट में बहुत ऊपर का स्थान मिला हुआ है। रोहित शेट्टी की गोलमाल उससे बहुत अलग तरह की कहानी है। साल 2006 में वो गोलमाल फन अनलिमिटेड के नाम से फिल्म लेकर आये और उसके बाद 2008 में गोलमाल रिटर्न्स और 2010 में गोलमाल 3। दावा किया जा रहा है कि इस दिवाली पर लॉजिक नहीं मैजिक होगा। गोलमाल अगेन में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, तब्बू और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।