Move to Jagran APP

Khesari Lal Yadav का नया गाना 'अपनी तो जैसे तैसे' का भोजपुरी वर्जन यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज, देखें Video

खेसारी लाल यादव के करियर की बात करें तो उन्हें पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला से मिली थी। इसके बाद उनकी पहली फिल्म साजन चले ससुराल सल 2012 में रिलीज हुई थी जो सुपरहिट रही थी।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 11:59 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 11:59 AM (IST)
Khesari Lal Yadav का नया गाना 'अपनी तो जैसे तैसे' का भोजपुरी वर्जन यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज, देखें Video
Watch Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Apni To Jaise Taise Goes Viral On Youtube

नई दिल्ली, जेएनएन। भोपजुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर बल्कि एक फेमस सिंगर भी हैं। 'लहंगा लखनउवा' और 'धमाका होई आरा में' जैसे कई सुपरहिट गानें दिए हैं। उनके गानों रिलीज होने के साथ ही वायरल हो जाते हैं। इसी बीच अब उनका एक और गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को कुछ ही घंटों में लाखें व्यूज मिले हैं।  

loksabha election banner

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का एक और नया गाना 'अपनी तो जैसे तैसे' जबरदस्त धमाल मचा रहा है। उनका ये गाना हिंदी गाना 'अपनी तो जैसे तैसे' का भोजपुरी वर्जन है। वहीं इस गाने के म्यूजिक भी काफी हद तक ओरिजल हिंदी सॉन्ग  की ही रखी गई है। 'अपनी तो जैसे तैसे' भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस आयुषी तिवारी करती नजर आ रही हैं वहीं दोनों की जोड़ी और डांस को लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अभी तक इसे 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

आपको बता दें कि 'अपनी तो जैसे तैसे' गाने के बोल भी हिन्दी गाने की तरह ही है। इस शानदार गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। वहीं गाने की भोजपुरी लाइनें विजय चौहान ने लिखी हैं और संगीत दिया है आर्या शर्मा ने। गाने में आप देख सकते है कि इसका सेट काफी बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया है। आपके बता दें कि 'अपनी तो जैसे तैसे' गाने के ऑरिजिनल वर्जन को मशहूर और दिग्गज सिंगर किशोर कुमार ने गाया है, जिसे प्रकाश मेहरा ने लिखा है और कल्याण जी-आनंदजी का म्यूजिक है। खेसारी लाल यादव के इस गाने को सारेगामापा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज किया गया है।

खेसारी लाल यादव के करियर की बात करें तो उन्हें पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी। इसके बाद उनकी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' सल 2012 में रिलीज हुई थी जो सुपरहिट रही थी। इसी फिल्म से वह रातों-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.