Move to Jagran APP

Antim First Look: सलमान ख़ान से भिड़े आयुष शर्मा, पॉवर-पैक्ड है 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' का फ़र्स्ट लुक

Antim First Look सलमान की छोटी बहन अर्पिता के पति आयुष ने अपना बॉलीवुड करियर लवयात्री से शुरू किया था मगर फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ढेर हो गयी थी। सलमान आयुष के लिए अब एक एक्शन फ़िल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 03:16 PM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 08:08 AM (IST)
Antim First Look: सलमान ख़ान से भिड़े आयुष शर्मा, पॉवर-पैक्ड है 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' का फ़र्स्ट लुक
फ़र्स्ट लुक वीडियो में सलमान ख़ान और आयुष शर्मा। फोटो- स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान ख़ान के बहनोई आयुष शर्मा अब महेश मांजरेकर निर्देशित फ़िल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ में लीड रोल निभा रहे हैं। यह एक एक्शन फ़िल्म है, जिसमें आयुष का फायर-ब्रैंड लुक नज़र आएगा। फ़िल्म में आयुष को सपोर्ट करने के लिए ख़ुद सलमान ख़ान एक ख़ास भूमिका निभा रहे हैं। सलमान ने सोमवार को सोशल मीडिया में फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक वीडियो शेयर किया, जिसमें आयुष बॉलीवुड दबंग पर अटैक करते दिख रहे हैं। 

loksabha election banner

अंतिम- द फाइनल ट्रुथ में सलमान ख़ान एक सिख अवतार में दिखेंगे। सलमान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसकी शुरुआत में आयुष टॉपलेस नज़र आ रहे हैं। उनकी जिम बॉडी में उभरी हुई मसल्स और एब्स साफ़ दिख रही हैं। चेहरे पर गुस्से के भाव लिए आयुष दौड़ते हुए आते हैं और कैमरे की सीध में आकर हाथ उठाते हैं। फ्रेम में स्लो मोशन में सलमान ख़ान की एंट्री होती है और वो आयुष का मुक्का अपने हाथ से रोक लेते हैं। सलमान भी टॉपलेस हैं और उनकी मसल्स उनके तेवरों को दिखा रही हैं। इस वीडियो के साथ सलमान ने लिखा- अंतिम बिगिंस। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बता दें, सलमान की छोटी बहन अर्पिता के पति और पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले आयुष को सलमान ख़ान ने 2018 में आयी लवयात्री से लॉन्च किया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म थी, जिससे वरीना हुसैन ने बतौर लीडिंग लेडी बॉलीवुड डेब्यू किया था। बॉक्स ऑफ़िस पर लवयात्री ढेर हो गयी थी। हालांकि, फ़िल्म का संगीत पसंद किया गया था।

अंतिम- द फाइनल ट्रुथ को भी सलमान की कम्पनी सलमान ख़ान फ़िल्म्स ही प्रोड्यूस कर रही है। इस एक्शन ड्रामा के लिए आयुष ने अपना ज़बरदस्त मेकओवर किया है। डेब्यू फ़िल्म में डांडिया खेलने वाले प्रेमी के रूप में दिखे आयुष इस बार ज़बरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। इसके लिए उन्होंने जिम में जमकर पसीना बहाया है। फिजीक से लेकर हेयरस्टाइल, सब कुछ बदल दिया है। फ़िल्म अगले साल रिलीज़ हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.