Move to Jagran APP

WAR on DHOOM 4: क्या 'धूम 4' में होगी रितिक रोशन की एंट्री? 'वॉर' के बाद सोशल मीडिया में फैंस ने तेज़ की मांग

WAR on DHOOM 4 धूम 3 ने तब ख़ूब सुर्खियां बटोरीं जब आमिर ख़ान की इसमें एंट्री हुई। 2013 में आयी फ़िल्म में आमिर ने डबल रोल निभाया और पहली बार इतना ज़बर्दस्त एक्शन करते नज़र आये।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 11:18 AM (IST)
WAR on DHOOM 4: क्या 'धूम 4' में होगी रितिक रोशन की एंट्री? 'वॉर' के बाद सोशल मीडिया में फैंस ने तेज़ की मांग
WAR on DHOOM 4: क्या 'धूम 4' में होगी रितिक रोशन की एंट्री? 'वॉर' के बाद सोशल मीडिया में फैंस ने तेज़ की मांग

नई दिल्ली, जेएनएन। Hrithik Roshan in DHOOM 4: वॉर में रितिक रोशन के ज़बर्दस्त एक्शन को देखते हुए उन्हें अब धूम 4 में लेने की मांग उठने लगी है। रितिक के फैंस पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में ऐसी पोस्ट लिख रहे हैं कि रितिक को इस तेज़ रफ़्तार एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में लौटना चाहिए। वॉर की रिलीज़ के बाद से तो यह मांग और तेज़ हो गयी है।

loksabha election banner

हिंदी सिनेमा में यशराज फ़िल्म्स की धूम सीरीज़ को एक अलग दर्ज़ा हासिल है। हाईटैक चोर और उनका पीछा करते तेज़तर्रार पुलिस अफ़सरों की इस कहानी को जिस तरह से पर्दे पर पेश किया जाता है, वो इसकी यूएसपी रही है। सांस रोक देने वाला एक्शन, ग्लैमर का दरिया बहाती एक्ट्रेसेज़ और पैर थिरकाने वाला संगीत... धूम फ्रेंचाइजी की ख़ासियत रहे हैं। मगर, अब रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर के बाद इंडस्ट्री में यह चर्चा चल रही है कि इस फ़िल्म ने एक्शन का पैमाना इतना ऊपर कर दिया है कि 'धूम 4' को उससे ऊपर ले जाना यशराज़ फ़िल्म्स के लिए चुनौतीभरा होगा। 

धूम फ्रेंचाइजी की अब तक तीन फ़िल्में आ चुकी हैं। इसकी शुरुआत 2004 में हुई थी, जिसे संजय गड़वी ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म में जॉन अब्राहम हाईटेक चोर के रोल में थे, जबकि अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा पुलिस अफ़सर बने थे। ईशा देओल और रिमी सेन ने फीमेल लीड रोल निभाये थे। धूम बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही थी और फ़िल्म ने एक अलग जॉनर भारतीय सिनेमा को दिया। 

2006 में धूम 2 आयी। दूसरे भाग को भी संजय गड़वी ने ही डायरेक्ट किया था। इस बार फ़िल्म में हाईटेक चोर के किरदार में रितिक रोशन की एंट्री हुई, जबकि अभिषेक और उदय ने अपनी पुरानी भूमिकाएं निभायीं। फ़िल्म में एश्वर्या राय बच्चन और रितिक की कैमिस्ट्री टॉक ऑफ द टाउन रही। बिपाशा बसु ने डबल रोल निभाया था, जिसमें से एक पुलिस अफ़सर का था। धूम 2 और बड़ी सफलता साबित हुई थी। 

फ्रेंचाइजी की तीसरी फ़िल्म धूम 3 ने तब ख़ूब सुर्खियां बटोरीं, जब आमिर ख़ान की इसमें एंट्री हुई। 2013 में आयी फ़िल्म में आमिर ने डबल रोल निभाया और पहली बार इतना ज़बर्दस्त एक्शन करते दिखे। फ़िल्म में अभिषेक और उदय अपने पुराने किरदारों में नज़र आये। फ़िल्म में कटरीना कैफ़ ने फीमेल लीड रोल निभाया। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरहिट रही। धूम 3 ने 280 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। इसे विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया था, जिन्होंने धूम और धूम 2 का लेखन किया था। 

वॉर के एक्शन और रितिक के अंदाज़ को देखते हुए अब इस धूम 4 में उनकी एंट्री की मांग की जाने लगी है। वहीं यूज़र्स चाहते हैं कि सिद्धार्थ आनंद इसे डायरेक्ट करें। सोशल मीडिया में काफ़ी वक़्त से चर्चा चल रही थी कि शाह रुख़ ख़ान इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं। पढ़ें ये ट्वीट्स...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.