वाजिद खान के निधन के अगले दिन वायरल हुआ उनका ये वीडियो, अबतक देखा जा चुका है लाखों बार
बॉलीवुड में साजिद-वाजिद भाईयों की जोड़ी काफी मशहूर थी। उन्होंने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के लिए संगीत दिया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी बुरा रहा है। इस साल इंडस्ट्री ने कई दिग्गज कलाकारों को खोया है। इंडस्ट्री हाल ही में ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन के सदमे से उबरी भी नहीं थी कि फेमस संगीतकार वाजिद खान की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया। वाजिद खान ने 42 वर्ष में कल यानी 1जून को इस दुनिया से अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, मीरा चोपड़ा, वरुण धवन और कई कलाकारों ने वाजिद खान के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया। इसी बीच वाजिद खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
संगीतकार वाजिद खान के निधन के बाद उनका ये एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वाजिद अपने भाई साजिद के साथ मिलकर ईद पर गाना कंपोज करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया है। अबतक इस वीडियो को लाखों बार से ज्यादा बाद देखा जा चुका है। वीडियो में वाजिद खान का सिंगिंग को लेकर जुनून साफ तौर पर देखा जा सकता है।
वाजिद के इस वीडियो पर उनके फैंस के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो में जहां साजिद खान गाना सुनते हुए डांस कर रहे हैं, वहीं, वाजिद बेहद ही संजीदगी के साथ गाने को सुन रहे हैं और उसे दोबारा चलाने के लिए कह रहे हैं।
बता दें कि बॉलीवुड में साजिद-वाजिद भाईयों की जोड़ी काफी मशहूर थी। उन्होंने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया था। इसके अलावा उन्होंने साल 1999 में सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'हैलो ब्रदर' के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घाटा', 'चुपके से कोई और' और 'हैलो ब्रदर' जैसे गाने लिखे थे।