'गरीबों की मदद से मिली खुशी फिल्म अवॉर्ड से बड़ी है'
अपने एक दशक लंबे फिल्मी करियर में अभिनेता विवेक ओबरॉय ने कई तरह के किरदार निभाए हैं। उनके लिए गरीबों की मदद से मिलने वाली खुशी किसी फिल्म के लिए मिलने वाले पुरस्कार से कहीं ज्यादा बड़ी है।
मुंबई। अपने एक दशक लंबे फिल्मी करियर में अभिनेता विवेक ओबरॉय ने कई तरह के किरदार निभाए हैं। उनके लिए गरीबों की मदद से मिलने वाली खुशी किसी फिल्म के लिए मिलने वाले पुरस्कार से कहीं ज्यादा बड़ी है।
पढ़ें : नरेंद्र मोदी बनेंगे विवेक ओबरॉय
विवेक कहते हैं, 'फिल्मों में काम करना मेरा जुनून है लेकिन दूसरों की मदद करने से, उनके आंसू पोंछने से या उन्हें हंसाने से मेरे जीवन में जो संतुष्टि और संपूर्णता का भाव आया है, वह अभूतपूर्व है। यह खुशी मेरे लिए किसी भी पुरस्कार से बड़ी है।'
पढ़ें : विवेक पर टैक्स चोरी का आरोप
विवेक ने वर्ष 2004 में सुनामी से पूरी तरह नष्ट हो गए तमिलनाडु के एक गांव को फिर बसाने में मदद की थी। उन्होंने चेन्नई के कुडालोर जिले के सुनामी प्रभावित गांव को गोद भी लिया था। वह उत्तर प्रदेश में वृंदावन नाम के एक स्कूल का संचालन भी करते हैं।