सोनाली बेंद्रे दर्द में थीं, को-जज रहे विवेक ओबेरॉय ने बताया
सोनाली बेंद्रे कैंसर से पीड़ित है और उनका इलाज चल रहा हैl इस बारे में उन्होंने इसकी जानकारी उनके 12 वर्षीय बेटे रणवीर बहल को भी दे दी हैl
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी। न्यूयॉर्क जाने से पहले वह जी टीवी के शो इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज में जज की भूमिका में थीं। लेकिन अचानक बीमारी का पता चलने पर उन्हें इस शो से दूरी बनानी पड़ी थी।
इसी शो में उनके साथ जज विवेक ओबरॉय ने एक बातचीत में सोनाली के बारे में बात करते हुए कहा कि सोनाली उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं और भाई गोल्डी बहल मेरे स्कूल के क्लासमेट रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी दी कि सोनाली जब शो की शूटिंग कर रही थीं, उस दौरान उनकी तकलीफ बहुत अधिक बढ़ गई थी। उन्हें हाथों के अलावा कई हिस्सों में काफी दर्द रहता था। विवेक ने कहा कि वह गोल्डी और सोनाली के संपर्क में हैं। विवेक का कहना है कि सोनाली काफी साहसी लड़की हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि वो ये लड़ाई जीत जायेंगी। शो के दूसरे जज ओमंग कुमार ने कहा कि सोनाली की बीमारी के बारे में जानकर वह हैरान रह गये थे। बता दें कि हाल ही में सोनाली ने अपने सोशल साइट्स पर अपने बेटे को लिखे खत को पोस्ट किया था, यह एक इमोशनल पत्र था, जिसमें वह अपने बेटे के साथ अभी बिताये गए पलों को शेयर कर रही थीं। सोनाली ने हाल ही में बीमारी की वजह से अपने नए हेयर कट के लुक को लेकर भी एक वीडियो और फोटो शेयर की थी, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए। सोनाली के शो को छोड़ने के बाद इस शो में उनकी जगह हुमा कुरैशी ने ली है।
🤞🌞 #SwitchOnTheSunshine (2/2) pic.twitter.com/Lw6wum2xaf— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) July 10, 2018
यह भी पढ़ें: फन्ने खान का नया गीत 'अच्छे दिन कब आएंगे' आम आदमी की परेशानी से है जुड़ा
आपको बता दें कि, सोनाली बेंद्रे कैंसर से पीड़ित है और उनका इलाज चल रहा हैl इस बारे में उन्होंने इसकी जानकारी उनके 12 वर्षीय बेटे रणवीर बहल को भी दे दी हैl इस बारे में उन्होंने एक पत्र और बेटे के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी।
.@GOLDIEBEHL #SwitchOnTheSunshine #OneDayAtATime 🤞🌞 pic.twitter.com/YgtIrRuhmQ — Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) July 19, 2018
यह भी पढ़ें: पहचानिए इन दो स्टार डॉटर्स को, फिल्म के लिए कहा गुड लक
🤞🌞 #SwitchOnTheSunshine (1/2) pic.twitter.com/zz7SwJXlhz — Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) July 10, 2018