Move to Jagran APP

कोरोना महामारी के बीच कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद को आगे आए विवेक ओबेरॉय, तीन महीने तक देंगे बच्चों को राशन

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने एक फंडरेजर की शुरुआत की है। जिसके जरिए विवेक कैंसर से जूझ रहे छोटे बच्चों की मदद करेंगे। इसकी जानकारी विवेक ओबेरॉय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वीडियो शेयर कर दी है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 11:21 PM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 11:21 PM (IST)
कोरोना महामारी के बीच कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद को आगे आए विवेक ओबेरॉय, तीन महीने तक देंगे बच्चों को राशन
विवेक ओबेरॉय की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी का कहर देशभर में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते अन्य बड़ी बीमारियों के ऊपर लोगों का ध्यान नहीं जा पा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने एक फंडरेजर की शुरुआत की है। जिसके जरिए विवेक कैंसर से जूझ रहे छोटे बच्चों की मदद करेंगे। इसकी जानकारी विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

loksabha election banner

विवेक ओबेरॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि कैंसर से लड़ने वाले को सिर्फ 1000 रुपए में पूरे महीने का भोजन उपलब्ध कराया जा सकता है। वह इस काम को कैंसर रोगी सहायता संघ (CPAA) के साथ मिलकर कर रहे हैं। इसके साथ ही विवेक ने लोगों से भी अपील की है कि वो भी उनकी इस नेक काम में मदद करें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

इस वीडियो में विवेक ओबेरॉय ने कहा कि कोई भी दान छोटा दान नहीं होता और एक-एक रुपया मायने रखता है। विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा कि ये लोग पहले से ही कैंसर से लड़ रहे हैं, आइए सुनिश्चित करें कि उन्हें भूख से लड़ना ना पड़े।

बता दें कि विवेक ओबेरॉय इससे पहले भी कई नेक पहल कर चुके हैं। विवेक ने इससे पहले करीब ढाई लाख से भी अदिक वंचित बच्चों को कैंसर से बचाया है। वहीं उन्होंने 2200 से भी ज्यादा छोटी लड़कियों को वैश्यावृत्ति से बचाया है। जिनमें से कुछ लड़कियां छात्रवत्ती पर विदेश में पढ़ रही हैं।

विराट कोहली ने बताया बेटी के नाम का मतलब, इस दिन दिखाएंगे फैंस को वामिका की झलक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.