Move to Jagran APP

स्टार किड्स की लिस्ट में जुड़े दो और नाम, मिलिए विवेक ओबेरॉय के बच्चों से, देखें तस्वीरें

स्टार किड्स की दिनोंदिन लम्बी होती लिस्ट में दो और नाम जोड़ लीजिये- विवान और अमीया का।

By Hirendra JEdited By: Published: Thu, 03 Aug 2017 08:46 AM (IST)Updated: Sat, 05 Aug 2017 09:58 AM (IST)
स्टार किड्स की लिस्ट में जुड़े दो और नाम, मिलिए विवेक ओबेरॉय के बच्चों से, देखें तस्वीरें
स्टार किड्स की लिस्ट में जुड़े दो और नाम, मिलिए विवेक ओबेरॉय के बच्चों से, देखें तस्वीरें

मुंबई। हाल ही में 'बैंकचोर' फ़िल्म में सीबीआई अफ़सर अमजद ख़ान की जोरदार भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों एक तमिल फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। विवेक हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए। खास बात यह कि वो अपनी वाइफ़ और बच्चों के साथ नज़र आये। विवेक अपने बच्चों के साथ सार्वजनिक जगहों पर कम ही देखे गए हैं। आइए देखते हैं ये लेटेस्ट तस्वीरें!

loksabha election banner

गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की थी। इस जोड़ी के दो बच्चे हैं। चार साल का बेटा विवान और दो साल की बिटिया अमीया। इस पहली तस्वीर में आप विवेक, प्रियंका और उनकी बेटी अमीया को देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा समेत इन 7 अभिनेत्रियों ने छोटी जगहों से निकलकर बनाई अपनी बड़ी पहचान

क्या आप जानते हैं इंडस्ट्री में आने से पहले ही विवेक ओबेरॉय मॉडल गुरप्रीत गिल से साल 2000 में सगाई कर चुके थे? किसी कारण से उनका वह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। बता दें, कि विवेक की पत्नी प्रियंका कर्नाटक सरकार में मंत्री रह चुके जीवराज अल्वा की बेटी हैं।

बहरहाल, स्टार किड्स को लेकर तमाम फैंस में हमेशा से एक आकर्षण रहा है। स्टार किड्स की दिनों-दिन लम्बी होती लिस्ट में दो और नाम जोड़ लीजिए- विवान और अमीया का।

यह भी पढ़ें: 'सीक्रेट सुपरस्टार' आमिर ख़ान इंडिया लौटे, उनके लुक के इन 5 बदलावों पर गौर किया आपने

विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में फ़िल्म 'कंपनी' से अपना फ़िल्मी सफ़र शुरू किया था। इस फ़िल्म के लिए वो फ़िल्मफेयर से बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी जीत चुके हैं। विवेक आजकल 'राय' और तमिल फ़िल्म 'विवेगम' की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.