विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus Final: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बेटे के साथ Vivek Oberoi पहुंचे अहमदाबाद, भारत को लेकर कही ये बात

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
Published: Sat, 18 Nov 2023 09:38 PM (IST)

World Cup 2023 Final कल अहमदाबाद में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 ...और पढ़ें

टीम इंडिया की चीयर करने अहमदाबाद पहुंचे विवेक ओबरॉय (Photo Credit-Instagram)
टीम इंडिया की चीयर करने अहमदाबाद पहुंचे विवेक ओबरॉय (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. बेटे के साथ अहमदाबाद पहुंचे विवेक ओबरॉय
  2. टीम इंडिया को लेकर कही ये बात
  3. फाइनल में लगेगा सेलेब्स का जमावड़ा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vivek Oberoi On India vs Austarlia Final: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के (IND vs AUS) बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी मुकाबला कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का हर भारतवासी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

बॉलीवुड सेलेब्स में भी इस मैच को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस बीच विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) भी अपने बेटे विवान के साथ अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इस मौके का विवेक का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है।

बेटे के साथ अहमदाबाद पहुंचे विवेक ओबरॉय

विवेक ओबरॉय का एक लेटेस्ट वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विवेक अपने बेटे विवान के साथ मीडिया से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान विवेक से वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए एक्टर ने जवाब देते हुए कहा है-

''मेरी जुबान पर दो ही शब्द हैं, इंडिया, इंडिया। हम जीतेंगे, भारत जीतेगा मैं और विवान इस फाइनल के लिए काफी एक्साइटेड नजर हैं। इतने बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतना शोर, जोश और एनर्जी होगी, मैं चाहता हूं कि उसका अनुभव मेरा बेटा भी करे और खूब एन्जॉय करें।'' इस तरह से भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के खिताबी मुकाबले से पहले विवेक ओबरॉय ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर दी है।

फाइनल में लगेगा सेलेब्स का जमावड़ा

इस वर्ल्ड के दौरान टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में स्टेडियम में तमाम बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा रखा। ऐसे में फाइनल मैच में कई सेलेब्स नजर आ सकते हैं। जाहिर 12 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची है,

तो यकीनन तौर पर इन सेलेब्स का जोश काफी हाई है। विवेक ओबरॉय के अलावा कल अहमदाबाद में और भी कई फिल्मी सितारे मौजूद रहने की पूरी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: टीम इंडिया को लेकर Vivek Oberoi ने कर दी भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा विश्व कप?