विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाली सिनेमा में धमाल मचाने को तैयार Vivek Oberoi की गोद ली बेटी, एक्टर के लिए बेहद भावुक क्षण

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:26 PM (IST)

विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह, जो कैंसर से ठीक हुई हैं, जल्द ही एक नेपाली फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) और उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा के दो बच्चे हैं। 13 वर्षीय पुत्र विवान वीर ओबेरॉय और 11 वर्षीय पुत्री अमेया निर्वाणा ओबेरॉय।

लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर तब हलचल मच गई जब यूजर्स को पता लगा कि उनकी एक गोद ली हुई बेटी भी है। उसका नाम सहारा शाह है और उसकी उम्र 22 वर्ष की हैं। सहारा कैंसर से पीड़ित थीं और हाल ही में वो कैंसर मुक्त हुई हैं। विवेक की मौजूदगी में उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन की।

विवेक ने गोद लिए हैं कई बच्चे

बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने कैंसर से जूझ रहे कई बच्चों को गोद लिया है और उनकी शिक्षा के साथ-साथ उनके इलाज का भी ख्याल रखते हैं। उन्होंने सहारा को तब गोद लिया था जब वह सिर्फ ढाई साल की थीं।

saharashah29_1754637152_3694486669419530370_30738659317

उन्होंने सहारा को मुंबई स्थित कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन से मिलवाया, जो भारत के सबसे बड़े नॉन प्राफिट ऑर्गनाइजेशन में से एक है। यह उन वंचित बच्चों की सहायता करता है जो इलाज का खर्च नहीं उठा सकते।

ट्रेन्ड पाइलट भी है सहारा

सीआरपीए कैंसर रोज डे कार्यक्रम में विवेक ओबेरॉय उस वक्त सरपाइज्ड रह गए जब सहारा ने घोषणा की कि अपनी पहली नेपाली फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा वो एविएशन में भी ट्रेन्ड हैं और बहुत जल्द में प्रशिक्षित भी हैं और जल्द कॉमर्शियल पाइलट बन जाएंगी।

सहारा ने विवेक से कहा,'मैं एक फिल्म में लीड एक्ट्रेस प्ले कर रही हूं। यह एक नेपाली फिल्म है। मैंने अभी मूवी साइन नहीं की है क्योंकि मैं आपका आशीर्वाद लेना चाहती थी। आप मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। मैंने आपको बचपन से देखा है और मैं हमेशा आपके नक्शेकदम पर चलना चाहती थी। मैं अभी तक आधी दूरी भी तय नहीं कर पाई हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी उस मुकाम तक पहुंच पाऊंगी जहां आप हैं।'

WhatsApp Image 2026-09-23 at 4.23.54 PM

विवेक ओबेरॉय की आने वाली फिल्में

इस मौके पर विवेक ओबेरॉय काफी ज्यादा इमोशनल हो गए और उन्होंने सहारा को ऑल द बेस्ट विश किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक आने वाले समय में नितेश तिवारी की रामायण में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास निथ्या मेनन और आशीष विद्यार्थी के साथ विशाल रंजन मिश्रा की ग्रे भी है।

यह भी पढ़ें- 8 साल बाद कानपुर आए अभिनेता विवेक ओबराय, हनुमान अंश मूवी की सफलता पर कही बड़ी बात, बोले- दर्शक ही भगवान

यह भी पढ़ें- Vivek Oberoi के डेब्यू के लिए पिता सुरेश ने खटखटाए कई फिल्ममेकर्स के घर के दरवाजे, कैसे मिली 'कंपनी'?