Move to Jagran APP

विवेक और प्रियंका के घर गूंजी किलकारी

बॉलीवुड स्टार विवेक ओबराय और उनकी पत्नी प्रियंका के घर बेटे का जन्म हुआ है। विवेक ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, आज मेरे जीवन का सबसे विशेष दिन है। प्रियंका और मैंने हमारी दुनिया में एक बेहद सुंदर, स्वस्थ राजकुमार का स्वागत किया। उन्होंने कहा, आपके प्यार, दुआओं, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद

By Edited By: Published: Wed, 06 Feb 2013 01:03 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2013 03:46 PM (IST)
विवेक और प्रियंका के घर गूंजी किलकारी

मुंबई। बॉलीवुड स्टार विवेक ओबराय और उनकी पत्नी प्रियंका के घर बेटे का जन्म हुआ है। विवेक ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, आज मेरे जीवन का सबसे विशेष दिन है। प्रियंका और मैंने हमारी दुनिया में एक बेहद सुंदर, स्वस्थ राजकुमार का स्वागत किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा, आपके प्यार, दुआओं, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। हमारा बेटा सचमुच भगवान का आशीर्वाद है।

बॉलीवुड के कई कलाकारों ने ट्विटर के जरिए विवेक को बधाई दी। बॉलीवुड के अभिनेता रितेश देशमुख ने विवेक और उनकी पत्नी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, भाई बधाई हो। प्रियंका और आपके पूरे परिवार को ढेर सारा प्यार।

बॉलीवुड अभिनेत्री और रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने कहा, बधाई हो विवेक। मुझे पूरा विश्वास है कि यह आपका अब तक का सबसे विशेष दिन है। मैं इस छोटे से राजकुमार को देखने के लिए बेसब्र हूं। प्रियंका ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया है। मां और बेटा दोनों ही स्वस्थ और तंदुरूस्त हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.