Move to Jagran APP

विवेक ओबेरॉय ने फिल्‍म सेट पर दी इफ्तार पार्टी

विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी अगली फिल्‍म की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, मगर इसके बीच समय निकाल कर उन्‍होंने सेट पर रोजा रखने वालों के लिए इफ्तार पार्टी का इंतजाम कर सभी का दिल जीत लिया। सूत्र के मुताबिक, विवेक ओबरॉय ने खुद सारा इंतजाम किया।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 04:50 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 05:54 PM (IST)
विवेक ओबेरॉय ने फिल्‍म सेट पर दी इफ्तार पार्टी

मुंबई। विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, मगर इसके बीच समय निकाल कर उन्होंने सेट पर रोजा रखने वालों के लिए इफ्तार पार्टी का इंतजाम कर सभी का दिल जीत लिया। सूत्र के मुताबिक, विवेक ओबरॉय ने खुद सारा इंतजाम किया।

loksabha election banner

पूजा भट्ट ने बॉयफ्रेंड के लिए ठुकरा दी थी पिता की 'आशिकी'

सूत्र के मुताबिक, विवेक ने यह ख्याल रखा कि जिन कास्ट और क्रू ने रोजा रखा है उनके लिए इफ्तार का बेहतरीन इंतजाम हो। उन्होंने खुद भी उनके संग ही खाना खाया। वो मानते हैं कि रोजा रखना बेहद मुश्किल होता है, पूरा दिन रोजा रखने के लिए जबरदस्त धैर्य की जरुरत होती है।

विवेक ने बताया, 'मैं बचपन से ही अपने दोस्तों संग इफ्तार पार्टी में जाता रहा हूं। मेरी काफी यादें इस मुबारक रमजान महीने से और इफ्तार पार्टी से जुड़ी हुई हैं, जब मेरे दोस्त शाम के वक्त समय रोजा खत्म करते थे, तब मैं भी उनके साथ खाने में जुट जाता था।'

सनी देओल की यह फिल्म भी आर्थिक तंगी के चलते मुश्किलों में फंसी

संजय लीला भंसाली भी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने भी अपने कास्ट और क्रू के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। उन्होंने इसके लिए मेन्यू भी खुद ही तय किया। इस मौके पर बिरजू महाराज भी मौजूद थे।

सूत्र ने बताया 'सभी ने एक लंबा ब्रेक लिया, बहुत समय तक सभी गप्पे करते रहे और उसके बाद सभी फिर से शूटिंग में लग गए। यह सभी लोग लम्बे समय से एक दूसरे के साथ काम कर रहे है। उनका आपस में तालमेल भी अच्छा है।' फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह का भाईचारा देखने को मिलता रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.