दीपिका और रणवीर ने इसलिए ट्विटर पर नहीं दी ‘विरुष्का’ को बधाई
अनुष्का और विराट मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन दे रहे हैं और इसके लिए खास इनविटेशन कार्ड भी डिज़ाइन कर बनवाया गया और इस कार्ड को इको फ्रेंडली लुक दिया गया है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसके बाद लगातार विराट और अनुष्का को बधाइयाँ मिल रही हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस जोड़ी को ट्विटर के माध्यम से शुभकामनाएं दी हैं। अनुष्का सबकी शुभकामनाओं के लिए सबका शुक्रिया भी अदा कर रही हैं लेकिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अनुष्का और विराट की जोड़ी को ट्विटर पर बधाई नहीं दी।
ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर अटकी थीं कि आखिर इसकी वजह क्या है। रणवीर ने हालांकि दोनों की तस्वीरें लाइक की थीं, लेकिन कुछ कमेंट नहीं लिखा था। अब नयी ख़बर है कि दीपिका और रणवीर ने विरुष्का को एक खास तोहफा भेजा है और दोनों को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी है। ख़बर है कि रणवीर दीपिका ने एक मिल कर एक खास गुलाबों से सजा गुलदस्ता भेजा है और चूंकि फिलहाल अनुष्का और विराट इंडिया में नहीं हैं, तो अनुष्का-विराट के नए घर के पते पर सिक्यूरिटी गार्ड ने इसे रिसीव भी किया है। अनुष्का और दीपिका में किसी भी तरह के मतभेद नहीं हैं। चूंकि दीपिका की पद्मावती को लेकर शबाना आजमी के अभियान में सबसे पहले साइन अनुष्का ने ही किया है और वह और लोगों को भी प्रोत्साहित कर रही थीं। रणवीर भी अनुष्का के अच्छे दोस्तों में से एक हैं, तो जाहिर है कि उनके लिए यह तोहफा खास हो गया होगा।
यह भी पढ़ें:सेंसर ने सलमान की फिल्म के साथ की ये कांटछांट, टाइगर ज़िंदा है को मिला सर्टिफिकेट
बता दें कि अनुष्का और विराट मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन दे रहे हैं और इसके लिए खास इनविटेशन कार्ड भी डिज़ाइन कर बनवाया गया और इस कार्ड को इको फ्रेंडली लुक दिया गया है।