Move to Jagran APP

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की 10 खूबसूरत तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप, एक और रिसेप्शन बाकी है

दीपिका और रणवीर ने बेंगलुर में रिसेप्शन देने के बाद मुंबई में बुधवार को रिसेप्शन का आयोजन खास तौर पर मीडिया और अपने करीबी लोगों के लिए किया था।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 12:04 AM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 08:04 AM (IST)
दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की 10 खूबसूरत तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप, एक और रिसेप्शन बाकी है
दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की 10 खूबसूरत तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप, एक और रिसेप्शन बाकी है

मुंबई। आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका सबको इंतजार था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में चल रहा है। शादी के बाद बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था और बुधवार को मुंबई में। रिसेप्शन चल रहा है जिसमें चुनिदा मीडिया मेहमान शामिल हुए हैं जिन्हें न्यौता दिया गया था। 

loksabha election banner

इस खबर में हम आपको दीपिका और रणवीर की कुछ एेसा खूबसूरत तस्वीरे दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप यह जरूर कह उठेंगे कि वाह क्या बात है। दरअसल, मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया गया है और अभी इस समय खबर लिखे जाने तक रिसेप्शन चल रहा है। इस रिसेप्शन की तस्वीरें जैसे ही सामने आई हैं सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। 

 

दीपिका और रणवीर ने रिसेप्शन के दौरान यह खास पोज दिया। 

रिसेप्शन के दौरान फूलों का खूबसूरत बुके दिया गया था जिसे दीपिका और रणवीर ने कुछ इस प्रकार स्वीकार किया। 

दीपिका और रणवीर की जब शादी की तस्वीर आई थी तब भी वो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब मुंबई के रिसेप्शन की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। 

 

रणवीर सिंह ने कुछ इस अंदाज में दीपिका का स्वागत किया। वे दीपिका को साथ लेकर आए। 

तस्वीर में देख सकते हैं कि दोनों ने एक जैसे कलर कॉम्बीनेशन वाली ट्रेडिशनल डिजाइनर ड्रेस पहनी हुई है। 

इससे पहले भी जो तस्वीरें शादी की और बेंगलुरु रिसेप्शन की आई थी उसमें भी यह देखा गया था कि दीपिका और रणवीर ने ड्रेस का कलर एक जैसा रखा था। 

इस खास मौके पर गोल्डन एरा के खूबसूरत गीत सुनाई दे रहे थे। 

ड्रेस को अगर ध्यान से देखेंगे तो पता चलता है कि इस पर बारीकी से वर्क किया गया है। दीपिका और रणवीर ने बेंगलुर में रिसेप्शन देने के बाद मुंबई में बुधवार को रिसेप्शन का आयोजन खास तौर पर मीडिया और अपने करीबी लोगों के लिए किया। 

जानकारी के मुताबिक एक और रिसेप्शन का आयोजन होगा जिसमें मुंबई की बड़ी शख्सियत और बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शामिल होंगे। आपको बता दें कि, दीपिका और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। 14 को कोंकणी शादी हुई थी और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज के साथ शादी सम्पन्न हुई थी। इसके बाद दोनों भारत आ गए थे। इस दौरान दोनों ने बेंगलुरु में रिसेप्शन रखा था जहां पर बेंगलुरु में दोनों परिवार के करीबी लोग शामिल हुई थे। अब मुंबई में रिसेप्शन खास तौर पर मीडिया के लिए रखा गया था। एक और रिसेप्शन 1 दिसंबर को होगा जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारे शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Exclusive: प्रियंका की शादी में 'ऐश्वर्या' वाली मेहंदी, जानिये क्या है माज़रा

यह भी पढ़ें: रॉयल शादी से पहले घर पर प्रियंका निक ने की पूजा, पहनी इस डिजाइनर की ड्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.