Move to Jagran APP

अनुष्का के लिए कोहली का ये 'विराट फ़ैसला' जीत लेगा हर किसी का दिल

अनुष्का द्वारा यशराज फिल्म्स द्वारा जारी किये गये स्टेटमेंट में पूरी ख़बर के बीच निगाह एक पंक्ति पर जाकर टिक जाती है कि नवविवाहित जोड़ा साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद...

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 12:00 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 07:12 AM (IST)
अनुष्का के लिए कोहली का ये 'विराट फ़ैसला' जीत लेगा हर किसी का दिल
अनुष्का के लिए कोहली का ये 'विराट फ़ैसला' जीत लेगा हर किसी का दिल

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अमूमन शादी के बाद हिंदुस्तान में लड़कियां मायका छोड़कर ससुराल चली जाती हैं या फिर उन्हें अपने पति की जॉब के अनुसार ही उन शहरों में जाना होता है, जहां उनके पति की नौकरी होती है।उनकी ज़िंदगी में शादी के बाद शहर भी एक अहम किरदार हो जाता है। रिवाज़ के मुताबिक़, जिस शहर में पति की नौकरी, वहीं दुल्हन को अपनी दुनिया बसानी पड़ती है। मगर, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के केस में गंगा उल्टी बह रही है। 

loksabha election banner

हिंदुस्तान की नवविवाहित और सबसे चर्चित जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच यह सामंजस्य अभी से नज़र आ रहा है। अनुष्का द्वारा यशराज फिल्म्स द्वारा जारी किये गये स्टेटमेंट में पूरी ख़बर के बीच निगाह एक पंक्ति पर जाकर टिक जाती है कि नवविवाहित जोड़ा साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद अपनी आगे की ज़िंदगी मुंबई के वर्ली इलाक़े में स्थित अपने नए घर से शुरू करेगा। इस बात पर ग़ौर फ़रमाइए, क्योंकि छोटी सी लगने वाली ये बात बेहद अहम संदेश देती है।

यह भी पढ़ें: रब ने बना दी जोड़ी की 9वीं सालगिरह पर बनी अनुष्का-विराट की जोड़ी, शाह रुख़ न दी बधाई

विराट दिल्ली के हैं और अब तक स्थायी रूप से दिल्ली में ही रह रहे थे। शादी के बाद उन्होंने अपना ठिकाना दिल्ली से मुंबई शिफ़्ट कर लिया है। अपने दांपत्य जीवन को प्रोफेशनल परेशानियों से दूर रखने के लिए एक अच्छा निर्णय लिया है। चूंकि वह इस बात से अच्छी तरफ से वाकिफ हैं कि अनुष्का फ़िल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अगर वह दिल्ली शिफ्ट होतीं तो उनके लिए काम करना मुश्किल हो जाता। सो, विराट ने एक अच्छे लाइफ़ पार्टनर के रूप में अनुष्का के वर्कप्लेस को अपना ठिकाना बना लिया है। चूंकि यह लाजिमी है कि विराट जिस प्रोफेशन में हैं, उसमें उन्हें अधिक ट्रैवल ही करना है, मगर अनुष्का के लिए दिल्ली से अपना काम मैनेज करने में दिक्कत होती। 

यह भी पढ़ें: रब ने बना दी इटली में जोड़ी, शादी के बंधन में बंधे अनुष्का और विराट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विराट अनुष्का में इस बात को लेकर काफी बातचीत हुई थी और विराट हर लिहाज़ से यही चाहते थे कि अनुष्का अपने वर्क फ्लो में कोई कमी ना आने दें और इसलिए उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने का निर्णय लिया। फिलहाल ख़बरें हैं कि विराट स्थाई पता मुंबई में तो रखेंगे, लेकिन अपने परिवार वालों से वह दिल्ली में मिलते-जुलते रहेंगे और आते-जाते रहेंगे। ऐसे में विराट की इस सोच का स्वागत होना चाहिए। वैसे बता दें कि विराट ने कुछ सालों पहले ही वर्ली में अपना आलीशान मकान ख़रीद लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.