Move to Jagran APP

किसने किया तैमूर का मूड ख़राब, दहाड़े मार कर रो पड़े, Photos

अब ये तो तैमूर और उनकी मम्मी ही जाने कि आख़िर ऐसा क्या हुआ जो तैमूर का मूड ख़राब हुआ और रोने लगे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 01:43 PM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 12:04 PM (IST)
किसने किया तैमूर का मूड ख़राब, दहाड़े मार कर रो पड़े, Photos
किसने किया तैमूर का मूड ख़राब, दहाड़े मार कर रो पड़े, Photos

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान अपनी तस्वीरों में हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं। शरारतें करते रहते हैं लेकिन कल उनके तेवर कुछ बदले हुए थे। उनकी कुछ तस्वीरें कैमरों में कैद हुई, जिसमें वो फूट फूट कर रोते दिखे।

loksabha election banner

दरअसल हुआ ये है कि तैमूर अली खान अपनी मम्मी करीना के साथ उनकी सबसे अच्छी दोस्त अमृता अरोड़ा लडाक के घर पहुंचे। घर के अंदर जाते वक्त तो ख़ुश नज़र आ रहे थे, लेकिन जैसे ही बाहर निकले जोर जोर से रोने लगे। कैमरे देखते ही उनका रोना और तेज़ हो गया।

करीना बार बार उन्हें चुप करा रही थीं लेकिन तैमूर चुप होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। खैर जैसे ही मम्मी ने एक डब्बा दिया, उनका रोना कम हुआ और फिर वो धीरे धीरे शांत हो गए। अब ये तो तैमूर और उनकी मम्मी ही जाने कि आख़िर ऐसा क्या हुआ जो तैमूर का मूड ख़राब हुआ और रोने लगे।

वो आमतौर पर कैमरे के सामने आते ही अपने सुपर क्यूट अंदाज़ में आ ही जाते हैं। वैसे एयरपोर्ट पर एक बार उनकी रोती हुई तस्वीरें तैमूर को चाहने वालों को पसंद नहीं आई थीं। तैमूर पिछले दिनों राजस्थान की सैर पर थे। मम्मी-पापा के साथ। वहां भी जमकर मस्ती की थी। हाल ही में सोहा और कुणाल जब अपनी बेटी इनाया के साथ आये तब भी तैमूर ख़ूब ख़ुश दिखे। सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें तो अक्सर आती रहती हैं, जिसमें कभी उनका क्यूटनेस दिखता है तो कभी उनकी चोटी आकर्षण का केंद्र बन जाती है।

कुछ दिनों पहले सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि तैमूर अब उस उम्र के बच्चों में आ चुका है, जिसमें बच्चे किसी वस्तु को देख कर रिएक्ट करने लगते हैं। वो भी करता है। चीजें उठता है, उनको हासिल करने की ज़िद करता है। चीज हाथ में आ जाने पर उसे गुस्से से दूर फेंक देता है। तैमूर की आजकल की हरकतें देखकर अब उसे बाहर ले जाने में भी डर लगता है और ख़ासकर जब उसकी बहन इनाया नाओमी( सैफ़ की बहन सोहा की बेटी) साथ हो।

यह भी पढ़ें: जारी है तैमूर की मस्ती, देखिये लेटेस्ट फोटो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.