Move to Jagran APP

सलमान की राह पर शाहरुख़ खान, किया डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा वापस

सलमान खान को भी ऐसा करना पड़ा था, अपनी फिल्म ट्यूबलाइट की रिलीज़ के बाद। सलमान ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को करीब 32 करोड़ 50 लाख रूपये का रिफंड किया था।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 08:51 PM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 12:10 PM (IST)
सलमान की राह पर शाहरुख़ खान, किया डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा वापस
सलमान की राह पर शाहरुख़ खान, किया डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा वापस

 मुंबई। बॉलीवुड बॉक्स ऑफ़िस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ खान ने अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल की कम कमाई के कारण फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को हुए नुकसान की भरपाई की है।

loksabha election banner

इम्तियाज़ अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल में अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख़ खान ने न सिर्फ काम किया था बल्कि फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। जानकारी के मुताबिक शाहरुख़ खान ने एन एच स्टूडियो को 15 प्रतिशत और अन्य डिस्ट्रीब्यूटर्स को करीब 30 प्रतिशत तक की नुकसान भरपाई की है। सिंगल डिस्ट्रीब्यूटर्स को प्रत्येक के नुकसान का विश्लेषण करने के बाद रकम दी गई। इसी साल चार अगस्त को रिलीज़ हुई जब हैरी मेट सेजल ने 64 करोड़ 33 लाख रूपये का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया था। बताया जाता है कि फिल्म की इतनी कम कमाई से डिस्ट्रीब्यूटर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

यह भी पढ़ें:अक्षय कुमार का ये ताज़ा Video देखिये, फिल्म गोल्ड के बारे में अहम् जानकारी है

सूत्रों के मुताबिक एन एच स्टूडियो ने करीब 80 करोड़ रूपये में आल इंडिया राइट्स लिए थे। यही नहीं कुछ और डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी घाटा हुआ। किंग खान ने उनका आर्थिक नुकसान का बोझ अपने कन्धों पर ले लिया। पर शाहरुख़ खान ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। साल 2015 में रोहित शेट्टी निर्देशित दिलवाले के समय में भी किंग खान ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के नुकसान का 50 प्रतिशत यानि करीब 25 करोड़ रूपये रिफंड कर दिए थे। इससे पहले शाहरुख़ ने 2001 असोका (अशोका) और 2005 में पहेली के नुकसान की भी भरपाई की थी। बताते हैं कि तब असोका के बॉक्स ऑफ़िस पर ख़राब प्रदर्शन से चलते चलते बहुत ही कम दाम पर बिकी थी और इसी तरह पहेली के फ्लॉप होने के बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ओम शांति ओम को खरीदने में हिचकिचाहट दिखाई थी।

 

इसी साल सलमान खान को भी ऐसा करना पड़ा था, अपनी फिल्म ट्यूबलाइट की रिलीज़ के बाद। सलमान ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को करीब 32 करोड़ 50 लाख रूपये का रिफंड किया था। ट्यूबलाइट को 121 करोड़ 25 लाख रूपये का लाइफ़ टाइम कलेक्शन मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.