एक साथ आये रोहित शेट्टी के सिंघम, सिंबा और....सूर्यवंशी
अजय के अलावा शाहरुख़ खान और अभिषेक बच्चन के साथ काम कर चुके रोहित की अक्षय के साथ पहली फिल्म होगी।
मुंबई। रोहित शेट्टी जैसे ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर के साथ अजय देवगन का हिट कॉम्बिनेशन रहा है और फिर रोहित ने रणवीर सिंह पर दांव लगाया। अब एक नई जोड़ी बनने जा रही है, अगले साल। तूफ़ानी कमाई करने वाले वाली ये जोड़ी है अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की।
अगले साल रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे। फिल्म का नाम है - सूर्यवंशी। फिल्म अगले 19 दिसंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म के ख़ास बात ये होगी कि इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह गेस्ट अपीयरेंस भी देंगे। फिल्म सूर्यवंशी अगले साल अप्रैल में शुरू होगी।
वैसे ये बड़ा सरप्राइज़ नहीं है l इसका संकेत पहले ही दे दिया गया है l इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई रोहित शेट्टी की रणवीर सिंह स्टारर सिंबा में अक्षय कुमार ने भी गेस्ट अपीयरेंस किया है, जिसमें उनका नाम वीर सूर्यवंशी है और वहीं से इस नई फिल्म का नाम तय किया गया है l
मुंबई में सोमवार की रात की रात एक पार्टी हुई जिसमें रोहित शेट्टी और उनके निर्माता करण जौहर के साथ सिंघम (अजय देवगन), सिंबा (रणवीर सिंह) और आने वाले पुलिस ऑफिसर सूर्यवंशी ( अक्षय कुमार) मौजूद थे l
फिल्म में अक्षय कुमार एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ए टी एस ) के अधिकारी होंगे। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस होंगे लेकिन अभी पूरी स्टारकास्ट तय नहीं की गई है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। ये भी बताया जा रहा है कि सूर्यवंशी में अजय देवगन सिंघम और रणवीर सिंह सिंबा अवतार में एंट्री ले सकते हैं। अजय के अलावा शाहरुख़ खान और अभिषेक बच्चन के साथ काम कर चुके रोहित की अक्षय के साथ पहली फिल्म होगी। अक्षय कुमार अगले साल फिल्म केसरी और हॉउसफुल 4 में भी नज़र आएंगे।
यही नहीं अक्षय की एक अहम् फिल्म भी अगले साल आएगी जिसे आर बाल्की डायरेक्ट कर रहे हैं और ये फिल्म भारत के मंगलयान अभियान की तर्ज़ पर होगी जिसका नाम 'मिशन मंगल' रखा गया है l फिल्म में अक्षय के साथ नित्या मेनन, शरमन जोशी, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी, विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: Box Office: रणवीर सिंह को शादी का तोहफ़ा, सिंबा को पहले दिन मिले इतने करोड़