Move to Jagran APP

Oscar Awards 2018 में आया 'राज कपूर' का नाम, ऋषि कपूर हुए जज़्बाती

ऋषि कपूर का दोनों ही दिवंगत कलाकारों से नज़दीकी रिश्ता रहा है। शशि कपूर, ऋषि के चाचा हैं तो श्रीदेवी के साथ उन्होंने फ़िल्मों में काम किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 11:38 AM (IST)Updated: Wed, 07 Mar 2018 07:10 AM (IST)
Oscar Awards 2018 में आया 'राज कपूर' का नाम, ऋषि कपूर हुए जज़्बाती
Oscar Awards 2018 में आया 'राज कपूर' का नाम, ऋषि कपूर हुए जज़्बाती

मुंबई। भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार श्रीदेवी और शशि कपूर को 90वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में याद करके श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में दुर्घटनावश बाथटब में डूबने की वजह से हो गया था, जबकि शशि कपूर पिछले साल दुनिया को अलविदा कह गये थे। 

loksabha election banner

शशि कपूर ने अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में काम किया है, मगर श्रीदेवी ने एक भी हॉलीवुड फ़िल्म नहीं की है। बावजूद इसके उन्हें दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह में याद किया जाना उनके हुनर का सम्मान है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने श्रीदेवी के सम्मानित होने पर ख़ुशी ज़ाहिर की है। ऋषि कपूर का दोनों ही दिवंगत कलाकारों से नज़दीकी रिश्ता रहा है। शशि कपूर, ऋषि के चाचा हैं तो श्रीदेवी के साथ उन्होंने फ़िल्मों में काम किया है। ऑस्कर समारोह में इन दोनों को श्रद्धांजलि दिए जाने के लिए ऋषि ने ऑस्कर्स का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही राज कपूर का नाम इस शो से जुड़ने पर ख़ुशी जताई है। मगर, ये राज कपूर, भारतीय सिनेमा के शो-मैन और ऋषि के पिता नहीं हैं।

दरअसल, ऋषि ने अपने ट्वीट में जिस राज कपूर का ज़िक्र किया है, वो 90वें एकेडमी अवॉर्ड्स शो के को-प्रोड्यूसर हैं और क्रेडिट रोल्स में उनका नाम दिया गया है, जिसे ऋषि कपूर ने ट्वीट किया है। हालांकि ऋषि ने राज कपूर का ज़िक्र बतौर एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर किया है। ऋषि ने ट्वीट में लिखा है- शो के एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में राज कपूर का नाम देखकर रोमांचित हूं। हम विश्व सिनेमा की दहलीज़ पर खड़े हैं।  

यह भी पढ़ें: Oscar 2018 में श्रीदेवी और शशि कपूर को श्रद्धांजलि, जानिए विनर्स की पूरी लिस्ट

ऋषि कपूर के अलावा और भी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दिए जाने पर संतोष ज़ाहिर किया है। विद्या बालन ने लिखा है कि ऑस्कर ने हमारी प्यारी श्रीदेवी को ट्रिब्यूट किया है। आपकी विरासत चलती रहेगी। वरुण धवन ने लिखा है, ऑस्कर में शशि कपूर और श्रीदेवी के लिए सम्मान ज़ाहिर किया जाना शानदार है। फराह ख़ान ने भावुक होते हुए लिखा है- ऑस्कर के इन मैमोरियम में श्रीदेवी को देखकर आंखें नम हो गयीं।

कौन हैं हॉलीवुड के राज कपूर?

ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में जिस राज कपूर का ज़िक्र किया है, अब उनके बारे में भी जान लीजिए। राज कपूर, लॉस एंजेलिस में राज कपूर प्रोडक्शंस नाम की क्रिएटिव एजेंसी और प्रोडक्शन कंपनी के मालिक़ हैं। राज की कंपनी ने अमेरिका में कई दिग्गजों के लिए शो बनाये हैं। इनमें कैरी अंडरवुड, बैकस्ट्रीट बॉयज़, मराया कैरी, कोल्डप्ले, शानिया ट्वेन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। उन्होंने माइकल जैक्सन, एमिनेम, अशर, रिहाना समेत और भी कई बड़ी हस्तियों के साथ काम किया है। 

हॉलीवुड के राज कपूर ने ग्रैम अवॉर्ड्स के 5 संस्करणों में सेगमेंट प्रोड्यूर, क्रिएटिव कंसल्टेंट और वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। राज कपूर दिल्ली से हैं और उनके माता-पिता टीचर रहे हैं। कपूर कनाडा के अल्बर्टा पले-बढ़े हैं और उन्होंने अल्बर्टी विश्वविद्यालय से एजूकेशन, इंगलिश और ड्रामा में बीए किया है। राज कपूर ने अपना करियर डांसर और कोरियोग्राफर के तौर पर शुरू किया था और बाद में अमेरिकन आइडल और डांसिंग विद द स्टार्स जैसे शोज़ के ज़रिए प्रोडक्शन से जुड़ गये। एक इंटरव्यू में राज कपूर ने कहा था कि उन्होंने राज कपूर की फ़िल्में देखी हैं और उनके नाम से जुड़ना अच्छा लगता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.