रणवीर सिंह है गोविंदा के फैन, राजा बाबू के अंदाज में घर में चीजें सजाई हैं
इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि उनके कमरे की कई सारी चीजें फिल्म राजा बाबू के अंदाज में रखी गई है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह जहां एक और उनके अभिनय के लिए जाने जाते हैं वहीं उनके फैशन सेंस के लिए भी प्रसिद्ध है। एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह फिल्म अभिनेता गोविंदा के बहुत बड़े प्रशंसक है।
फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने गोविंदा की सराहना करते हुए उन्हें जीनियस भी कहा है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि उनके कमरे की कई सारी चीजें फिल्म राजा बाबू के अंदाज में रखी गई है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने यशराज बैनर के तले बनी फिल्म किल दिल में गोविंदा के साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके अलावा गोविंदा अली जफर और परिणीति चोपड़ा की भी अहम भूमिका थी। फिल्म अभिनेता गोविंदा एक्सप्रेशन और डांसिंग के किंग माने जाते थे। उनके जैसा डांस बॉलीवुड में कोई नहीं कर पाता था जिसके चलते हीरो नंबर वन से लेकर कुली नंबर वन तक कई सारी फिल्मों के माध्यम से उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया।
गोविंदा की जल्द फिल्म फ्रायडे आने वाली है जिसमें उनके अलावा वरुण शर्मा की भी अहम भूमिका होगी। वही रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें उनके अलावा सारा अली खान की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।
हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैl इसमें वह एक रैश ड्राइविंग करने वाले व्यक्ति को ज्ञान देते नजर आ रहे हैं l इस वीडियो में रणवीर सिंह एक आदमी को सही तरह से गाड़ी चलाने का के लिए कहते नजर आ रहे हैं l वीडियो देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपना आपा खो दिया। रणवीर के रिएक्शन को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, वह व्यक्ति इतनी बुरी प्रकार से रैश ड्राइविंग कर रहा था कि उसकी गाड़ी रणवीर सिंह के गाड़ी से टकराने वाली थीl
वीडियो में तो वह व्यक्ति माफी मांग रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर तो उसने रणवीर सिंह को बहुत बुरा कहा है। उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि रणवीर सिंह ने उनके साथ बदतमीजी से बात की हैl जो वीडियो आया है उसमें आवाज ठीक से सुनाई नहीं दे रही है, जिससे यह समझ में नहीं आ रहा है कि रणवीर सिंह साफ-साफ क्या कह रहे हैं लेकिन इस वीडियो को देखते हुए यह बात पता चलती है कि उन्होंने अपना आपा ज़रूर खोया हुआ है। खास बात यह है कि इस आदमी ने एक कैमरा छुपा कर रखा है, जिसमें वह रणवीर सिंह के गुस्से को दिखा रहे हैंl
यह भी पढ़ें: गंगा किनारे खुदको मोटिवेट कर रहे हैं शाहिद, देखिए बत्ती गुल मीटर चालू का खूबसूरत गीत