विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 करोड़ बजट, 42 लाख कमाई; वो 'मनहूस' फिल्म जिसने Rajpal Yadav को किया कंगाल, 20 सितारे भी नहीं बचा पाए लाज!

Published: Wed, 11 Feb 2026 12:45 PM (IST)

अच्छे सिनेमा में अच्छे कलाकारों की लिस्ट जब भी उठाई जाए तो राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का नाम उसमें जरूर ...और पढ़ें

वो फिल्म जिसने राजपाल यादव को किया 'कंगाल'!

वो फिल्म जिसने राजपाल यादव को किया 'कंगाल'!

HighLights

  1. 'अता पता लापता' फिल्म ने राजपाल यादव को किया कंगाल!

  2. 11 करोड़ बजट की फिल्म ने कमाए सिर्फ 42 लाख

  3. कर्ज न चुकाने पर राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।पर्दे पर वो 'चुपके-चुपके आया' और फिर सिनेमा में उसने सक्सेस का 'हंगामा' किया। ये वही कलाकार है जो करीब ढाई दशकों से हिंदी सिनेमा को एंटरटेन कर रहा है। हम बात कर रहे हैं राजपाल यादव की। वही राजपाल यादव जिनकी एक फिल्म उन्हें बदहाली और बेबसी के उस मोड़ पर ले आई जहां सिर्फ और सिर्फ उन्हें पछतावा ही हुआ है। आज हम आपको उसी फिल्म की कहानी बताएंगे (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case), जिसने कॉमेडी के 'बांड्या' को बदकिस्मती का 'बादशाह' बना दिया।

साल 2012 में आई थी राजपाल की वो फिल्म

राजपाल यादव (Rajpal yadav) के करियर में अगर आप उनका सुनहरा दौर देखेंगे तो आपको उनकी अच्छी फिल्मों के साथ-साथ वो फिल्में भी नजर आएंगी, जो भले ही ज्यादा ना चली हों लेकिन राजपाल की एक्टिंग की सराहना खूब की गई। साल 2009-10 में राजपाल यादव के पास फिल्मों की कमी नहीं थी। 

यह भी पढ़ें- जिस फिल्म ने Rajpal Yadav को पहुंचाया जेल, कभी उस इवेंट पर Amitabh Bachchan ने बांधे थे एक्टर की तारीफों के पुल

Rajpal w

एक साल में वो करीब 10-10 फिल्में कर रहे थे। इसी बीच राजपाल यादव ने फिल्म डायरेक्शन (Rajpal Yadav Director) में हाथ आजमाने की कोशिश की। करियर के पीक पर राजपाल यादव थे। ढोल, धमाल और भूलभुलैया जैसी फिल्में उनकी ब्लॉकबस्टर रहीं और फिर साल 2010 में राजपाल ने फिल्म 'अता-पता लापता' (Ata Pata Laapata) बनाने की ठानी।

Rajpaaal

बड़ी थी फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म के लिए राजपाल यादव (Rajpal Yadav Movies) ने सबसे पहले तो फंडिंग के लिए पैसे जुटाए। राजपाल को पता था कि फिल्म में बड़े सितारे हैं और फिल्म का जॉनर कॉमेडी वाला है, तो जाहिर है कि फिल्म को दर्शकों के द्वारा खूब प्यार मिलेगा। आखिरकार राजपाल ने इस फिल्म के लिए राजपाल ने असरानी, मुकेश भट्ट, ओम पुरी, अमित बहल, शरत सक्सेना, आशुतोष राणा, मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, विजय राज, विक्रम गोखले, दारा सिंह, मुस्ताक खान और रजाक खान समेत कई सितारों का कास्ट किया।

Ata pata 2

ये स्टारकास्ट की लिस्ट देखकर ही आप समझ सकते हैं कि फिल्म के लिए उन्होंने कई ऐसे सितारों को लिया, जो लीड हीरो नहीं लेकिन सिनेमा में नामचीन सितारे जरूर रहे। इस फिल्म में राजपाल ने खुद लीड कैरेक्टर प्ले किया। फिल्म में राजपाल मानव चतुर्वेदी का किरदार निभाते दिखे। फिल्म को डायरेक्ट भी राजपाल यादव ने ही किया और प्रोड्यूस भी उन्होंने खुद ही किया। हालांकि प्रोड्यूसर के तौर पर राजपाल ने पत्नी राधा यादव का नाम ऑफिशियली दिया।

Ata pata 5

फिल्म के लिए राजपाल ने लिया 5 करोड़ का कर्जा

इस फिल्म को बनाने की शुरूआत जब राजपाल यादव ने की तो उन्होंने करीब 5-6 करोड़ खुद लगाए और करीब 5 करोड़ का कर्जा (Rajpal Yadav Debt) लिया। फिल्म के लिए राजपाल ने करीब 5 करोड़ रुपए दिल्ली की एक कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लिए। ये कर्जा राजपाल ने लिया तो उन्हें पता था कि फिल्म जैसे ही रिलीज हो जाएगी और हिट हो जाएगी तो ये सारा पैसा वो लौटा देंगे। लेकिन उम्मीदों पर पानी तो तब फिरा जब फिल्म रिलीज हुई।

Ata pata 4

11 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हुई फ्लॉप

इस फिल्म को बनाने के लिए राजपाल ने कर्जा लिया और खुद की जमापूंजी भी लगा दी। बॉक्स ऑफिस पर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को करीब 11 करोड़ के बजट (Rajpal Yadav Movie Buduget) में बनाया गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ भी नहीं कमा पाए।

 

करीब 11 करोड़ में बनी ये फिल्म भारत में सिर्फ 34 लाख रुपए कमा पाई थी। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म महज 42 लाख ही कमा पाई थी। इस फिल्म ने राजपाल की लुटिया डुबो दी थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस मुंह के बल गिरी थी।

Ata pata 3

इस फिल्म ने राजपाल के जीवन में मानो अंधेरा ला दिया। जिस कंपनी से राजपाल ने पैसा लिया उस कंपनी ने राजपाल पर 7 अलग-अलग मामलों में शिकायत दर्ज कराई (Rajpal Yadav Case) और करीब 15 से इस केस में उलझे राजपाल फिलहाल सलाखों के पीछे हैं(Rajpal Yadav Jail) ।

rajpal 8

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वो 9 करोड़ का कर्जा चुका दें ताकि उनकी जिंदगी दोबारा से पटरी पर लौट आए। हालांकि फिलहाल सिनेमा के लोग धीरे-धीरे अब राजपाल की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 27 साल, 150 फिल्में और 9 करोड़ का दलदल; पर क्यों चुप है बॉलीवुड? Rajpal Yadav केस की पूरी Inside Story