Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा अकेली नहीं, परदेसी बाबुओं के इश्क़ में गिरफ़्तार हो चुकीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़

प्रियंका और निक की रिलेशनशिप कुछ महीने ही पुरानी है। सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप की सुगबुगाहट तब शुरू हो गयी थी...

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 12:27 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा अकेली नहीं, परदेसी बाबुओं के इश्क़ में गिरफ़्तार हो चुकीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़
प्रियंका चोपड़ा अकेली नहीं, परदेसी बाबुओं के इश्क़ में गिरफ़्तार हो चुकीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़

मुंबई। अटकलबाज़ी और गॉसिप कॉलम्स से होते हुए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और इंग्लिश बाबू निक जोनस के रिश्ते की बात शादी के मुकाम तक पहुंची और पहली दिसम्बर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में मिस चोपड़ा मिसेज जोनस बन गयीं। 

loksabha election banner

अगस्त में प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ भारतीय रीति-रिवाज़ से सगाई की और सोशल मीडिया के ज़रिए इस रिश्ते को आधिकारिक किया था। प्रियंका और निक की रिलेशनशिप कुछ महीने ही पुरानी है। सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप की सुगबुगाहट तब शुरू हो गयी थी, जब इसी साल मई के आख़िरी हफ़्ते में प्रियंका को एक-दो मौक़ों पर निक के साथ लॉस एंजेलिस में स्पॉट किया गया था। हॉलीवुड से होते हुए बॉलीवुड में भी इन दोनों के बीच 'कुछ होने' की ख़बरें आने लगी हैं।

सलमान ख़ान की महत्वाकांक्षी फ़िल्म भारत से प्रियंका की अचानक बेदखली को भी इसी से जोड़कर देखा गया। हालांकि प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा ने एक बातचीत में यह कहकर कि प्रियंका का दूल्हा इंग्लिश नहीं देसी बाबू ही होगा, इस सस्पेंस को और गहरा कर दिया था, मगर सच यही था कि प्रियंका इंग्लिश बाबू के लिए दिल हार चुकी थीं। इस शादी ने उन रिलेशनशिप की याद दिला दी है, जो देसी गर्ल्स और परदेसी बाबुओं के बीच हुई हैं। इन रिलेशनशिप की शुरुआत भी वैसे ना-ना करके ही हुई थी, मगर बाद में बात शादी तक पहुंच गयी।

विदेशी प्यार को मिली मंज़िल

एक्ट्रेस श्रिया सरन ने मार्च में अपने रूसी प्रेमी आंद्रेई कोसचीव के साथ मुंबई में शादी कर ली। श्रिया की शादी को काफ़ी गोपनीय रखा गया। सिर्फ़ चंद दोस्त और घरवाले बाराती बने। फ़िल्म इंडस्ट्री से भी ज़्यादा लोगों को निमंत्रित नहीं किया गया था। श्रिया ने अपनी इस मोहब्बत को भी काफ़ी गोपनीय रखा। अफ़ेयर कुछ साल से चल रहा था, लेकिन कहीं कोई ज़िक्र नहीं। सेल्फ़ी काल में भी श्रिया या उनके बॉयफ्रेंड ने एक भी तस्वीर सोशल मीडिया में नहीं डाली। आंद्रेई मॉस्को में रहते हैं और राष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी बताए जाते हैं। उनकी रेस्तरां की चेन भी है। श्रिया दक्षिण भारतीय सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा हैं। दृश्यम में वो अजय देवगन की बीवी के रूप में नज़र आ चुकी हैं।

 

लंबे अर्से तक बिज़नेस टाइकून नेस वाडिया को डेट करने के बाद प्रीति ज़िंटा के प्यार को जीन गुडएनफ़ की बाहों में पनाह मिली। प्रीति ने अमेरिकन सजना जीन संग प्रीत लगायी और अचानक शादी करके सबको चौंका दिया था।

कुछ साल पहले सेलिना जेटली ने दुबई के होटल व्यवसायी पीटर हाग के साथ शादी रचा ली। सेलिना के दो जोड़ी जुड़वां बच्चे हैं।

पिछले साल दिसंबर के महीने में टीवी एक्ट्रेस आशका गरोड़िया ने प्रेमी ब्रेंट गोबले के साथ हिंदू और क्रश्चियन रीति-रिवाज़ से शादी कर ली। ब्रेंट व्यवसायी और वेपन इंस्ट्रक्टर हैं।

टीवी एक्ट्रेस पूर्बी जोशी ने वेलेंटिनो फेहमन के साथ 2014 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात लॉस एंजेलेस में हुई थी और मोहब्बत परवान चढ़ी। 

मंज़िल की तलाश में विदेशी प्यार

 

अजय देवगन के साथ बादशाहो और रेड में नज़र आ चुकीं इलियाना डिक्रूज़ एंड्रयूज़ नीबोन को डेट कर रही हैं। नीबोन ऑस्ट्रेलियन हैं और पेशे से फोटोग्राफर हैं। कुछ वक़्त पहले अफ़वाहें थीं कि इलियाना एंड्र्यूज़ से गुपचुप शादी कर चुकी हैं। हालांकि इलियाना ने इसका ज़ोरदार खंडन किया है। अगर उनका इंस्टाग्राम एकाउंट खंगाला जाए तो पता चलता है कि इलियाना नीबोन के प्यार में किस क़दर डूबी हुई हैं। 

कमल हासन की बेटी श्रुति हासन लंदन के थिएटर आर्टिस्ट माइकल कॉर्सल को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर सार्वजनिक स्थानों और फैमिली फंक्शंस में भी साथ दिख जाते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, मगर पब्लिक एपीयरेंस में इनकी कैमिस्ट्री नहीं छिपती। 

तापसी पन्नू बैडमिंटन प्लेयर मैथियस बोई को डेट कर रही हैं और वो कुछ रिपोर्ट्स में इसे स्वीकार भी कर चुकी हैं। मैथियस डेनमार्क के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.