Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के बारे में बताने का वादा किया, पर ये मंगलसूत्र...

ख़बरें आने लगी कि कहीं प्रियंका ने गुपचुप शादी तो नहीं कर ली और गले की जगह कलाई पर मंगलसूत्र बाँध लिया है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Mon, 30 Apr 2018 07:46 PM (IST)Updated: Wed, 02 May 2018 11:54 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के बारे में बताने का वादा किया, पर ये मंगलसूत्र...
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के बारे में बताने का वादा किया, पर ये मंगलसूत्र...

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने उनकी कलाई पर बंधी  काले मोतियों की माला को मंगलसूत्र बता कर अनुमानों का हिमालय चढ़ने वालों को धरती पर ला दिया है। प्रियंका ने बताया है कि वो बुरी नज़र से बचने का लाकेट है, सुहाग की निशानी नहीं।

loksabha election banner

दरअसल प्रियंका हाल ही में असम पहुंची थी, जहां उन्होंने 'बीहू' लोक नृत्य किया और वहां के बच्चों के साथ वक्त बिताया। इस बारे में उन्होंने इन्स्टा पर तस्वीर साझा की जिसमें उनकी कलाई में काले मोतियों की माला थी। ख़बरें आने लगी कि कहीं प्रियंका ने गुपचुप शादी तो नहीं कर ली और मॉडर्न बन कर गले की जगह कलाई पर मंगलसूत्र बाँध लिया है।

प्रियंका तक जैसे ही ये बात पहुंची उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर इसका जवाब देते हुए ख़ुलासा किया और बताया कि ये तो अनुमान की चरमसीमा है। ये ईविल आई यानि बुरी नज़र से बचने का लॉकेट है। जब भी मेरी शादी होगी मैं जरुर इस बारे में बताउंगी। इस बारे में कुछ भी सीक्रेट नहीं होगा।

My one constant...travel. Different places...different people...different worlds. This time I’m in #AwesomeAssam in India 🇮🇳. Follow my stories and tell me...what’s your favorite city or country in the world? 🌎 ✈️...🎉👌🏽💋💥

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

बता दें कि निर्देशक अली अब्बास ज़फर और  निर्माता अतुल अग्निहोत्री की फिल्म भारत से प्रियंका की बॉलीवुड वापसी हो रही है l प्रियंका को जैसे ही स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने तुरंत हां कर दी। फिल्म भारत एक मेच्योर लव स्टोरी है और कहा जा रहा है कि प्रियंका का रोल इस फिल्म में बेहद अहम् होगा। सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर अगले साल ईद में फिल्म भारत लेकर आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा पहले भी बॉलीवुड वापसी के लिए सही फिल्म ढूंढ रही थीं। भंसाली की साहिर लुधियानवी के बायोपिक के लिए उनकी बात नहीं बनी थी तब उन्होंने महेश मथाई की फिल्म सल्यूट के लिए रूचि दिखाई थी क्योंकि तब उसमें आमिर खान काम कर रहे थे। आमिर पीछे हटे तो प्रियंका का भी इंटरेस्ट ख़त्म हो गया।प्रियंका और सलमान ने अब तक मुझसे शादी करोगे , सलाम-ए-इश्क़ और गॉड तुस्सी ग्रेट हो में साथ काम किया है। अली के साथ उनकी 'गुंडे' भी हिट रही है। भारत, अब उनके स्टैण्डर्ड के हिसाब से भी बेहतर फिल्म होगी। 'भारत', कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर ' का भारतीय संस्करण है।

यह भी पढ़ें: इस अगस्त से शुरू होगा प्रियंका चोपड़ा की 'भारत' वापसी का सफ़र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.