Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Jonas की मुंबई डायरीज़, मां व परिवार संग मुंबई के रेस्त्रां में आई नजर, देखिए तस्वीरें

Priyanka chopra jonas सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे खुद से जुड़ी अपडेट्स को अपने फैंस तक इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पहुंचाती रहती हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 09:03 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 03:22 PM (IST)
Priyanka Chopra Jonas की मुंबई डायरीज़, मां व परिवार संग मुंबई के रेस्त्रां में आई नजर, देखिए तस्वीरें
Priyanka Chopra Jonas की मुंबई डायरीज़, मां व परिवार संग मुंबई के रेस्त्रां में आई नजर, देखिए तस्वीरें

मुंबई। Priyanka Chopra Jonas प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों मायानगरी मुंबई में हैं। हाल ही में वे अमेरिका से मुंबई पहुंची थी। खास बात यह है कि, बीती रात प्रियंका मुंबई के एक रेस्त्रां में स्पॉट की गई। उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आईं। 

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा जोनस शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी अपने ससुराल वालों के साथ वेकेशन को लेकर तो कभी फिल्म की शूटिंग को लेकर। फिलहाल वे मुंबई में हैं और एक रेस्त्रां में नजर आईं। आइए सबसे पहले दिखाते हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस की कुछ खूबसूरत तस्वीरें। 

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस मौके पर ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। 

तस्वीरों में देख सकते हैं कि प्रियंका का ड्रेसकोड ग्रीन है। उनकी ड्रेस से लेकर हैंडबैग और सैंडल तक ग्रीन है। 

इस अवसर पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थी। 

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में उनके परिवार के सदस्यों को देखा जा सकता है। प्रियंका कैप्शन में लिखती हैं कि मुंबई डायरीज़। 

 

View this post on Instagram

Mumbai diaries.. #family ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे खुद से जुड़ी अपडेट्स को अपने फैंस तक इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पहुंचाती रहती हैं। मुंबई में जब प्रियंका हैं तो उन्होंने एक बार फिर अपने फैंस को बताया है कि वे मुंबई में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.