प्रियंका चोपड़ा जोनस का वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद सिडनी में लगाया गया
Priyanka Chopra Jonas सिडनी स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू स्थापित किया गया है। इसको लेकर मैडम तुसाद म्यूजियम सिडनी द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने काम के जरिए नाम कमाया है। अब वे ग्लोबल आइकॉन हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल का मैडम तुसाद, सिडनी में न्यूयॉर्क में वैक्स स्टेच्यू स्थापित किया गया है।
जी हां, प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में हैं और अब उनके सुर्खियो में होने की एक और खास वजह है उनकी नई उपलब्धि। दरअसल, सिडनी स्थित मैडम तुसाद म्युजियम में प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू स्थापित किया गया है। इसको लेकर मैडम तुसाद म्यूजियम सिडनी द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई और साथ में कुछ तस्वीर और वीडियो को भी शेयर किया गया है।
गुरुवार को प्रियंका के इस स्टैच्यू का अनावरण किया गया है। अब प्रियंका के कुल चार वैक्स स्टैच्यू हो गए हैं।
आपको बता दें कि, 7 फरवरी को न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra Jonas) के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया था। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इससे जुड़ी तस्वीरों के साथ वीडियो भी शेयर किए थे। आपको जानकर खुशी होगी कि प्रियंका दुनिया की पहली महिला हैं जिनके चार वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद में लग चुके हैं।