Move to Jagran APP

Taimur ali khan Birthday: तैमूर से प्रियंका और निक का यह है जबरदस्त कनेक्शन

प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का वेडिंग रिसेप्शन बुधवार को मुंबई में हुआ। एक और रिसेप्शन मुंबई में 20 दिसंबर को होगा जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज शामिल होंगे।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 04 Dec 2018 09:40 AM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 12:42 PM (IST)
Taimur ali khan Birthday: तैमूर से प्रियंका और निक का यह है जबरदस्त कनेक्शन
Taimur ali khan Birthday: तैमूर से प्रियंका और निक का यह है जबरदस्त कनेक्शन

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स के स्टीकर्स या फिर टॉय अकसर फैंस को लुभाते रहे हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों को घर में इस प्रकार जगह देते हैं। कुछ दिन पहले बॉलीवुड के सबसे चर्चित और क्यूट स्टार किड तैमूर का खिलौना मार्केट में आया था। लेकिन अब एक और नया स्टार वाला टॉय मार्केट में आ सकता है और वो किसी और का नहीं बल्कि न्यूली वेड कपल का है। इसकी एक झलक फिलहाल सामने आई है। तैमूर का आज जन्मदिन भी है और वे 2 साल के हो गए हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में बुधवार को हुआ जो कि मीडिया के लिए था।

loksabha election banner

यहां पर बात बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बात हो रही है। जी हां, हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का खूबसूरत टॉय देखा जा सकता है। नीचे तस्वीर में पहले आपको तैमूर का टॉय दिखाते हैं कि किस प्रकार कुछ दिन पहले यह टॉय सामने आया था।  

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हूबहू तैमूर का यह टॉय काफी क्यूट है। इसके बाद हाल ही में जो तस्वीर सामने आई है वो प्रियंका और निक के टॉय की है। 

इसमें आप देख सकते हैं कि, निक और प्रियंका साथ खड़े हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद यह चर्चा हो रही है कि हो सकता है कि तैमूर की तरह प्रियंका और निक के टॉय भी मार्केट में आ जाए। 

प्रियंका और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की। यह शादी कई मायनों में खास रही है क्योंकि जोधपुर के भव्य उम्मेद भवन पैलेस में शादी का आयोजन किया गया था जिसे इंटरनेशनल मीडिया कवर करने पहुंची थी।  

आपको बता दें कि, मिसेज़ जोनास अपने मिस्टर के साथ 3 दिसंबर यानि सोमवार को जोधपुर से रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंची थी। चार दिन के शादी के कार्यक्रम के बाद वो पहली बार उम्मेद भवन पैलेस से पति संग बाहर आईं थी और उनकी तस्वीर भी सार्वजानिक हुई। दिल्ली में रिसेप्शन हो चुका है। और हाल ही में मुंबई में भी मीडिया के लिए खास तौर पर रिसेप्शन का आयोजन किया गया। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: सुहागन प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंची, आज से जश्न, आएंगी नामी हस्तियां

मुंबई में एक और रिसेप्शन 20 दिसंबर को होगा जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज शामिल होंगी। प्रियंका और निक जोनास ने अपनी संगीत, मेहंदी और कई रस्म से जुड़ी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें निक और प्रियंका के परिजन परफॉर्म करते नजर आए। 

यह भी पढ़ें: शादी में हुई आतिशबाज़ी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ट्रोल

आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ तैमूर हर समय धूम मचाते हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हुए। तैमूर एेसे स्टारकिड हैं जिनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। अगस्त में सगाई और रोका करने के बाद प्रियंका की शादी की खूब चर्चा रही थी। इंतजार शादी का था जो कि अब हो चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.